Categories: Uncategorized

कच्छा बनियान गैंग और Youtubers पर भगदड़ की साजिश रचने का आरोप

संगम नगरी प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दौरान हुई भगदड़ को लेकर खूब सियासत हो रही है। विपक्ष योगी सरकार में घेरने में जुटा है। इसी बीच अब महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कच्छा बनियान गैंग और Youtubers पर भगदड़ की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। इन दो गैंग्स के खिलाफ जांच होना जरूरी है।

भगदड़ की चल रही त्रिस्तरीय जांच

बता दें कि भगदड़ की त्रिस्तरीय जांच चल रही है। एक तरफ तीन सदस्यीय न्यायिक समिति इसकी जांच कर रही है। सीएम योगी ने खुद न्यायिक आयोग का गठन किया है, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस और STF भी इसकी सच्चाई पता करने में लगी है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कुछ वायरल वीडियो के आधार पर आशंका जताई है कि कच्छा बनियान वाले हुडदंगियों की इस हादसे में कोई भूमिका तो नहीं है। रविंद्र पुरी ने इस मामले को उठाते हुए मांग की है कि कई वीडियो में दिख रहे हुडदंगियों की सघन जांच की जानी चाहिए। जिससे कि महाकुंभ को बदनाम करने वालों की पहचान हो सके ।

महाकुंभ को बदनाम करने की कोशिश: रविंद्र पुरी

रविंद्र पुरी का कहना है कि महाकुंभ से पहले ही सनातन को बदनाम करने की कोशिश शुरू हो गई थी. जैसे ही महाकुंभ बसना शुरू हुआ, सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए सनातन विरोधी और वामपंथियों ने कई यूट्यूबर को इस काम में लगा दिया था. सनातन की शक्ति के प्रतीक इस कुंभ मेले को नाटक नौटंकी की तरह पेश करने की शुरुआत हो गई. महाकुंभ में ऐसे रील बनाने वालों ने आत्मा पर चोट करना शुरू कर दिया। ऐसे लोगों पर भी जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए।

मौनी अमावस्या की रात हुई थी भगदड़

28 जनवरी को मौनी अमावस्या की रात डेढ़ बजे संगम नोज पर मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई थी. इस बीच भगदड़ को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आने लगे. ऐसे ही एक वीडियो में कच्छा बनियान वाले हुडदंगियों की भी चर्चा होनी शुरू हुई। अब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इसमें साजिश की आशंका जाहिर करते हुए जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-

महाकुंभ में पीएम मोदी ने लगाई आस्था की डुबकी, फिर किया गंगा पूजन

वीडियो देखें:-

महाकुंभ में PM Modi का अलग अंदाज | PM Modi in Maha Kumbh 2025 | Channel 4 News India

admin

Recent Posts

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को…

58 minutes ago

59 minutes ago

Uttarakhand News: उम्र छोटी, हौसले बुलंद! माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले रियांश-प्रिशा से मिले CM धामी, सफलता पर दी बधाई…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे…

2 hours ago