जॉन अब्राहम की फिल्म ‘The Diplomat ’ ने एक हफ्ते में BOX OFFICE में की इतनी कमाई

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की हाल ही में रिलीज हुई पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरूआत काफी बेहतर रही और वीकेंड पर भी इसने काफी अच्छा कलेक्शन किया था। फिल्म ने धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस में रफ्तार पकड़ी और अब तक अच्छी कमाई की है। हालांकि, फिल्म की बीते तीन दिनों में कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।

बता दें कि, फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने अपनी लागत के हिसाब से वसूली कर ली है। इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है और सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंचे रहे दर्शकों का भी रिस्पॉन्स पॉजिटिव मिल रहा है। लेकिन वीकेंड में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। इसकी एक वजह ये भी है कि इसे अभिनेता विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ से मुकाबला करना पड़ा रहा है।

वहीं, फिल्म की कमाई की बात करें तो अब तक दुनियाभर में ‘द डिप्लोमैट’ ने दुनियाभर में पहले हफ्ते में 26.30 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। जॉन अब्राहम की फिल्म ने 4 करोड़ से खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने 16.65 फीसदी की तेजी के साथ 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन भी ‘द डिप्लोमैट’ की कमाई 4.65 करोड़ रुपये रही। चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में 67.74 फीसदी की गिरावट आई और इसने 1.5 करोड़ का कारोबार किया। पांचवें दिन ‘द डिप्लोमैट’ की कमाई 3.33 फीसदी घटी और इसने 1.45 करोड़ कमाए। छठे दिन फिल्म की कमाई में 3.45 फीसदी की तेजी आई और इसने 1.5 करोड का कारोबार किया। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द डिप्लोमैट’ ने रिलीज के 7वें दिन 1.35 करोड़ कमाए हैं।

ये भी पढ़ें:

अयोध्या में सीएम योगी: बोले- एक दशक पहले दुनिया में खुद के भारतीय कहने पर संकोच करते थे लोग

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

10 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

10 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

10 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

11 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

11 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

11 hours ago