मनोरंजन

जॉन अब्राहम की फिल्म The Diplomat ने तोड़ा ये रिकॉर्ड, जानिए अब तक कितनी हुई कमाई ?

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की हाल ही में रिलीज हुई पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरूआत काफी बेहतर रही और पहले वीकेंड पर भी इसने काफी अच्छा कलेक्शन किया था। वहीं अब 9 दिनों की कमाई के साथ ‘द डिप्लोमैट’ (The Diplomat) ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बता दें कि, दो साल बाद जॉन अब्राहम के खाते में एक हिट फिल्म शामिल हो गई है। वहीं, फिल्म ने 9 दिनों में अब तक टोटल कमाई 23.07 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। जॉन अब्राहम की फिल्म ने 4 करोड़ से खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने 16.65 फीसदी की तेजी के साथ 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन भी ‘द डिप्लोमैट’ की कमाई 4.65 करोड़ रुपये रही। चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में 67.74 फीसदी की गिरावट आई और इसने 1.5 करोड़ का कारोबार किया। पांचवें दिन ‘द डिप्लोमैट’ की कमाई 3.33 फीसदी घटी और इसने 1.45 करोड़ कमाए। छठे दिन फिल्म की कमाई में 3.45 फीसदी की तेजी आई और इसने 1.5 करोड का कारोबार किया। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द डिप्लोमैट’ ने रिलीज के 7वें दिन 1.44 करोड़ कमाए  जबकि, आठवें दिन 1.27 करोड़ रुपए कमाकर अपना बजट निकाल लिया था।

वहीं, इस कलेक्शन के साथ जॉन अब्राहम की फिल्म ने उनकी फिल्म ‘वेदा’ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है। पिछले साल आई इस फिल्म ने भारत में सिर्फ 22.54 करोड़ रुपए कमाए थे। जो कि एक फ्लॉप फिल्म भी साबित हुई थी।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली के इस इलाके में एक पेड़ से लटकी मिली दो लाशें, Suicide की आशंका

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago