स्पोर्ट्स

ASHES 2025-26: जो रूट ने जड़ा एक और शतक, रिकी पोटिंग की कर ली बराबरी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज 2025-26 के पांचवें एवं आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में जो रूट ने शतकीय पारी खेली। रूट ने इंग्लैंड की पहली पारी में 15 चौकों की मदद से 242 गेंदों पर 160 रन बनाए। रूट ने इस दौरान 146 गेंदों पर शतक पूरा किया।

बता दें कि, रूट के टेस्ट करियर का ये 41वां शतक रहा। बता दें कि, रूट टेस्ट क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान दिग्गज रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है । पोंटिंग ने भी टेस्ट क्रिकेट में 41 शतक जड़े थे।

इस फॉर्मेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और जैक्स कैलिस ने ही सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाए है। जैक कैलिस ने 45 और सचिन ने 51 शतक लगाए। बता दें कि, आखिरी टेस्ट के पहले दिन का खेल जल्दी समाप्त होने के बाद जो रूट 72 रन बनाकर नाबाद लौटे थे और दूसरे छोर पर हैरी ब्रूक (84), बेन स्टोक्स (0) और जेमी स्मिथ (46) के विकेट गिरे, लेकिन रूट ने संयम बनाए रखा और यादगार पारी खेलने में कामयाब रहे।

आपको बता दें कि, जो रूट का यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर दूसरा टेस्ट शतक रहा और ये दोनों शतक उन्होंने मौजूदा सीरीज में ही बनाए हैं।

admin

Recent Posts

संसद में दान पेटी लेकर पहुंचा विपक्ष, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सरकार को घेरा

संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को विपक्ष ने अयोध्या के राम मंदिर में…

1 hour ago

मिशन 2027 के लिए एक्शन में सीएम योगी, ‘ट्रिपल प्लान’ से सत्ता की हैट्रिक पर नजर

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होती नजर आ रही हैं। चुनाव…

3 hours ago

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, कई जिलों में कर्फ्यू, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

नेपाल के सुनसरी जिले से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अब कई अन्य इलाकों तक फैल…

6 hours ago

1 किलो से चूके गोल्ड! लवप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता सिल्वर मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार वेटलिफ्टर Lovepreet Singh ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

7 hours ago

रहाणे के संन्यास पर रोहित हुए भावुक, कोहली ने भी दी खास विदाई

भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों…

7 hours ago