मेरठ की सरधना सीट से विधायक रहे संगीत सिंह सोम को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें बांग्लादेश से धमकी भरे कॉल और मैसेज आ रहे है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। संगीत सिंह सोम ने कहा कि,वे सनातनियों के हक की बात करते रहेंगे, इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। पुलिस अब मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
बीजेपी नेता की तरफ से पुलिस को मोबाईल नंबर जांच के लिए भेज दिए गए है। बांग्लादेश का ये नंबर है। सरधना थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 5 जनवरी की सुबह उनके सचिव चंद्रशेखर सिंह के नंबर पर कॉल आया, कॉल करने वाले ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए विधायक को जान से मारने की धमकी दी। कॉलर ने कहा कि जल्द ही संगीत सोम को जहन्नुम पहुंचा देंगे और उसने बम से उड़ाने की बात भी कही। फोन करने वाले ने खुद को बांग्लादेशी बताया और सोम समेत उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…