जनसंपर्क संचालनालय के सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

रायपुर

जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-03  गुलजारी लाल तम्बोली की आज सेवानिवृत्ति (अर्द्धवार्षिकी) पर उन्हें भावभीनी विदाई देकर उनके सुखद स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की गई। 

 तम्बोली ने अविभाजित मध्यप्रदेश के समय सन् 1990 में मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एमपीआरएसटी) में अपनी सेवा की शुरूआत की थी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद सन् 2008 में जनसंपर्क विभाग में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ होकर 18 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दीं। उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह में जनसंपर्क संचालनालय के अपर सचालक  उमेश मिश्रा ने  तम्बोली की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने  तम्बोली को शॉल, फल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ, सुदीर्घ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अपर संचालक  आलोक देव ने उनके साथ कार्य के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि  तम्बोली की सरलता, मिलनसारिता और दायित्वों के प्रति समर्पण अनुकरणीय है।   

तम्बोली ने विदाई समारोह में विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन और सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही वह अपने दायित्वों के निर्वहन में सफल रहे हैं। विदाई समारोह में जनसंपर्क संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Rupesh Jha

Recent Posts

आंध्र प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

भोगापुरम  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में…

45 minutes ago

छत्तीसगढ़ में बारिश बनी आफत, सड़क-पुल बहने से कई गांवों का संपर्क बाधित

कोंडागांव. दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने फरसगांव क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को बुरी…

45 minutes ago

प्रेमचंद ने समाज को साहित्य से जोड़ा-डॉ.महंत

प्रेमचंद ने समाज को साहित्य से जोड़ा-डॉ.महंत प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन  बिलासपुर  महान…

45 minutes ago

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

 नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय…

46 minutes ago

राज्यपाल पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया

राज्यपाल पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया लोकभवन में विश्व स्कार्फ दिवस मना…

46 minutes ago

सीएम डॉ. यादव का ‘जन-विश्वास’ दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण

सीएम डॉ. यादव का ‘जन-विश्वास’ दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण…

46 minutes ago