Uncategorized

J&K Election 2024: Amit Shah ने जारी किया घोषणा पत्र, बोले…

J&K Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। यह घोषणा पत्र केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जारी किया और कहा कि, आजादी के समय से हमारी पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर का भूभाग महत्तवपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 इतिहास बन चुकी है, ये कभी लौटकर नहीं आ सकती क्योंकि यही वो विचारधारा थी जो युवाओं के हाथ में पत्थर थमाती थी।

अमित शाह ने कहा कि 59 नए कॉलेज खोले गए हैं, जिनमें से 30 कश्मीर में और 29 जम्मू में हैं। जम्मू-कश्मीर में 2 एम्स, आईआईटी, आईआईएम, निफ्ट, यूनानी अस्पताल खोले गए हैं।J&K Election 2024

बीजेपी के मेनीफेस्टो की मुख्य बाते

जम्मू-कश्मीर में मेट्रो का काम शुरू होगा।

किसानों को 10 हजार रुपए सालाना दिया जाएगा।

क्षतिग्रस्त मंदिरों का पुनर्निमाण किया जाएगा।

IT हब की स्थापना की जाएगी।

बुजुर्ग, दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाई जाएगी।

भूमिहीनों को 5 मरला जमीन दी जाएगी।

महिला स्वयं सहायता समूहों के ऋण माफ किए जाएंगे।

5 लाख रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।

जम्मू में तवी रिवर फ्रंट बनाया जाएगा।

श्रीनगर में एम्यूजमेंट पार्क बनाया जाएगा।

डल झील का विश्व स्तर पर विकास किया जाएगा।

मां सम्मान योजना लेकर आएंगे।

उज्ज्वला योजना के तहत 2 सिलेंडर दिए जाएंगे।

छात्रों को 10 हजार रुपए कोचिंग फीस दी जाएगी।

किश्तवाड़ में आयुष हर्बल पार्क बनेगा।

राजौरी को टूरिज्म स्पॉट बनाएंगे।

घर की एक महिला को 18 हजार रुपए सालाना दिए जाएंगे।

कॉलेज छात्रों को हर साल 3 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।J&K Election 2024

admin

Recent Posts

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…

2 days ago