अखनूर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
जम्मू के अखनूर सेक्टर में आतंकियों ने सोमवार सुबह सेना के काफिले पर गोलीबारी की जिसके बाद सेना ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। इस हमले के बाद सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई जो कि अब तक जारी है। बता दें कि, इस ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर किया जा चुका है।
अधिकारियों ने बताया कि, सेना ने पहली बार खौर के भट्टल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास जोगवान गांव में हमले वाले स्थल पर निगरानी और घेराबंदी को और मजबूत करने के लिए चार बीएमपी-द्वितीय इन्फैंट्री कॉम्बैट वाहन का इस्तेमाल भी किया।
बता दें कि, जम्मू के अखनूर में सोमवार की सुबह करीब 7 बजे भट्टल इलाके में तीन आतंकियों ने सेना के वाहन पर कई राउंड फायरिंग की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…
आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…
सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…