दिल्ली से नोएडा तक झमाझम हो रही बारिश
देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। अब लोगों ने राहत की सांस ली है । दिल्ली-एनसीआर में भी गुरुवार कि सुबह झमाझम बारीश देखने को मिली। सुबह-सुबह ही दिल्ली में मानसून झूमता आया और कई इलाकों को भींगो दिया। फिलहाल, दिल्ली के मुनिरका से लेकर सरिता विहार तक और नोएडा में झमाझम बारिश हो रही है।गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी मानसून का असर देखने के मिल रहा है। सुबह से बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं बूंदा-बांदी हो रही है।दिल्ली में हो रही बारिश से दिल्लीवालों को ततपताती गर्मी से बड़ी राहत मिली है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है. सरिता विहार और साउथ दिल्ली वाले इलाके में ठीक-ठाक बारिश हो रही है। बारिश की वजह से सड़कें पूरी तरह भींग चुकी हैं। इस बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. सुबह-सुबह ठंडक का एहसास हो रहा है। कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर का मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो चुका है।
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…