Categories: क्रिकेट

IPL Trade: हार्दिक पंड्या छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस? दिल्ली या चेन्नई में एंट्री पर पूर्व भारतीय दिग्गज का बड़ा खुलासा

मुंबई 
आईपीएल के गलियारों में इस समय ट्रेड विंडो को लेकर हलचल तेज है. सबसे बड़ा सस्पेंस मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर बना हुआ है. ऐसी खबरें हैं कि मुंबई उन्हें ट्रेड करने का मन बना चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स इस रेस में आगे दिख रही है। 

इस पूरे मामले पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज और पॉपुलर कमंटेटर आकाश चोपड़ा ने अब अपनी राय रखी है. आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस संभावित ट्रेड को लेकर कहा कि अगर दिल्ली और चेन्नई से जुड़ी ये ट्रेड की खबरें सच साबित होती हैं तो सबसे ज्यादा नुकसान दिल्ली कैपिटल्स को उठाना पड़ेगा। 

दिल्ली के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें
आकाश चोपड़ा के मुताबिक दिल्ली की चिंता का कारण उनके मुख्य स्पिनर्स का टीम से बाहर जाना है. कुलदीप यादव पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड हो चुके हैं. कुलदीप यादव के बदले दिल्ली की टीम ने अपने पुराने कप्तान ऋषभ पंत को वापस टीम में लाने का काम किया है. आईपीएल 2027 में ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। 

कप्तान के बदले कप्तान की मांग
ऐसी खबरें हैं कि दिल्ली मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या को पाने के लिए अपने कप्तान अक्षर पटेल और पृथ्वी शॉ को मुंबई को ऑफर कर रही है. अगर दिल्ली की टीम से अक्षर भी चले जाते हैं तो दिल्ली के पास कोई बड़ा या अनुभवी भारतीय स्पिनर नहीं बचेगा. दिल्ली का यह फैसला उनकी टीम पर ही भारी पड़ सकता है। 

चेन्नई ने भी पंड्या के लिए लगाया दांव
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारतीय स्पिनरों की भूमिका बेहद अहम होती है. बिना किसी भारतीय स्पिनर के मैदान पर उतरना दिल्ली के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. बता दें कि दिल्ली से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक के बदले शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और 10 करोड़ रुपये कैश देने का बड़ा ऑफर रखा था। 

मुंबई ने चेन्नई के सामने रखी थी ये डिमांड
हालांकि, मुंबई ने ब्रेविस की जगह युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की मांग कर दी. चेन्नई अपने भविष्य के इस खिलाड़ी को खोना नहीं चाहती थी, इसलिए यह बातचीत वहीं खत्म हो गई. गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में चैम्पियन बनाने वाले हार्दिक से मुंबई को काफी उम्मीदें थीं. लेकिन मुंबई की कप्तानी संभालते ही परिस्थितियां बदल गईं। 

मुंबई क्यों छोड़ना चाहती है हार्दिक का साथ?
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई की टीम का लगातार दो सीजन में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. इसके अलावा ड्रेसिंग रूम में मतभेद की खबरों ने टीम का माहौल प्रभावित किया. मुंबई के पास अब तिलक वर्मा के रूप में भविष्य का एक मजबूत कप्तान मौजूद है। 
 

Rupesh Jha

Recent Posts

Khatu Shyam News: दीपावली से पहले खाटूश्यामजी मंदिर में बड़ा फैसला, साढ़े 19 घंटे बंद रहेंगे पट, जानें दर्शन का नया समय

Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…

15 hours ago

झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…

16 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB जांच के बाद कारण बताओ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब

जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

16 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

18 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

18 hours ago