Uncategorized

IPL 2026 का आज से आगाज, SRH और RCB के बीच होगी भिड़ंत, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

आईपीएल 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च, शनिवार से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। फैन्स इस मैच में तेज़ रन, चौके-छक्कों और रोमांचक मोड़ का मज़ा ले सकेंगे।

वहीं, इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा का केंद्र विराट कोहली होंगे, जो लंबे समय बाद मैदान पर लौट रहे हैं। वहीं, SRH की कप्तानी युवा विकेटकीपर ईशान किशन कर रहे हैं, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरूआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। SRH की ओपनिंग जोड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा काफी खतरनाक मानी जाती है, जो पावरप्ले में तेज शुरुआत देकर मैच का रुख पलट सकती है।

बता दें कि, पिछले सीजन में जब SRH और RCB आमने-सामने आए थे, तब SRH ने 231 रन बनाए थे और ईशान किशन ने 48 गेंदों में 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। उस मैच में RCB को 42 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार RCB अपनी ताकत और अनुभव के साथ वापसी की कोशिश में उतरेगी। टीम में विराट कोहली के अलावा फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी और जॉर्डन कॉक्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। कप्तान रजत पाटीदार अपनी टीम को लगातार दूसरा खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे।

हालांकि, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति टीम के लिए चुनौती बन सकती है। RCB और SRH अब तक आईपीएल में 26 बार आमने-सामने आए हैं, जिसमें SRH ने 14 जीत दर्ज की हैं, RCB 11 बार विजयी रही और 1 मैच बेनतीजा रहा।

संभावित प्लेइंग-11:
RCB: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, रसिक सलाम डार।

SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, शिवम मावी, जीशान अंसारी।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

राशन की दुकान में घुसा जंगली हाथी, चावल की बोरियां फाड़कर खाने लगा

केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…

1 hour ago

Sonam Wangchuk ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन | PM Modi का संदेश | NEET Paper Leak | CJP |

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…

2 hours ago

सोनम वांगचुक ने इन 3 अश्वासन पर खत्म किया अनशन, जानिए क्या है ?

सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने 28 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर…

2 hours ago

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

2 hours ago

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

3 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माना?

देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…

3 hours ago