शनिवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिली। इंजन में खराबी की आशंका के चलते रनवे 28 पर तुरंत “फुल इमरजेंसी” घोषित कर दी गई, जिससे एयरपोर्ट पर सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
हालांकि, पायलट की समझदारी और एयरपोर्ट स्टाफ की सतर्कता के कारण स्थिति पर तेजी से काबू पा लिया गया। सभी जरूरी आपातकालीन इंतजामों के बीच विमान ने सुबह 10:54 बजे सुरक्षित लैंडिंग कर ली। लैंडिंग के दौरान रनवे पर पहले से ही दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस मौजूद थीं, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के चलते यह एहतियाती कदम उठाया गया था। विमान में कुल 161 यात्री सवार थे, जिन्हें लैंडिंग के तुरंत बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी यात्रियों की जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
फिलहाल, इंडिगो की तकनीकी टीम विमान की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि खराबी कितनी गंभीर थी और इसका असली कारण क्या था।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…