SRH vs MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को एक बार फिर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने हार्दिक के सामने रोहित शर्मा के नाम के नारे लगाए।
दरअसल मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है और उनकी जगह हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हार्दिक पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे और वे टीम के कप्तान भी थे। गुजरात ने पिछले सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था और इससे पहले उसने खिताब भी जीता था। अब हार्दिक मुंबई में हैं, लेकिन रोहित के फैंस को यह बात पसंद नहीं आ रही है। इसी वजह से हार्दिक को मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक कई बार ट्रोल किया जा चुका है।
मुंबई और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हार्दिक के सामने फैंस ने रोहित के नाम के नारे लगाए। मुंबई के पहले मैच के दौरान भी हार्दिक को इस तरह की समस्या से जूझना पड़ा था।
हार्दिक की मुंबई के हार के बाद भी काफी आलोचना हुई। इस मुकाबले के दौरान मुंबई के गेंदबाजों की खूब धुलाई हुई। सनराइजर्स हैदराबाद ने 277 रन बनाए। इसके जवाब में MI की टीम 246 रन ही बना सकी। MI के लिए तिलक वर्मा, रोहित शर्मा और ईशान किशन ने अच्छी बैटिंग की। मुंबई की हार के बाद आकाश अंबानी रोहित शर्मा से बात करते हुए भी नजर आए थे।
आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को अचानक बड़ा राजनीतिक…
सोना और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी दाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…
राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…
अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…
AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…