Uncategorized

INLD ने किया संगठन विस्तार, प्रदेश अध्यक्षों और संयोजकों की नियुक्ति

नवरात्रि के पहले दिन इनेलो पार्टी के संगठन का विस्तार करने के लिए रविवार को इनेलो की संसदीय कार्य समिति की बैठक हुई। जिसमें विचार विमर्श के बाद पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई। बैठक में इनेलो के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान चौ. अभय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपप्रधान आरएस चौधरी, शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा और करण चौटाला के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

सुनैना चौटाला बनीं INLD  महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी

प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने प्रकोष्ठों के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि श्रीमती सुनैना चौटाला को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी एवं तनुजा कश्यप को प्रदेश संयोजक बनाया गया है। जितेंद्र सिंह खरब को भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, जयकुमार पंवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, मदन चौधरी को व्यापार प्रकोष्ठ को प्रदेश संयोजक, जाहिद खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, बलवान सिंह को कर्मचारी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, फूल सिंह मंजूरा को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, जसवीर सिंह ढिल्लों को कानूनी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, शंकरलाल ओड को टपरीवास प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक

साहिल दीप कसंवा बने ISO के अध्यक्ष

इसके अलावा राजकुमार डुमरा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, नरेंद्र मोर को खेल प्रकोष्ठ को प्रदेश संयोजक, प्रदीप सिन्हा को पूर्वांचल प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, रि. डीएसपी घीसाराम को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, कर्ण चौटाला को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष, अरविंद गोस्वामी को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष एवं जितेंद्र राठी को प्रधान महासचिव एवं अर्जुन चौटाला को इनेलो की छात्र इकाई आइएसओ का राष्ट्रीय अध्यक्ष, साहिल दीप कसंवा को आइएसओ का प्रदेश अध्यक्ष एवं आर्यन बेनीवाल को चंडीगढ़(यूटी) अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही सुरजीत संधु को राष्ट्रीय महासचिव एवं ओमप्रकाश गोयल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

9 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

10 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

10 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

10 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

10 hours ago