हरियाणा विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी INLD-BSP- मायावती
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एलाना किया कि हरियाणा में होने वाला विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी इण्डियन नेशनल लोकदल के साथ मिलकर लड़ेगी।
मायावती ने सोशल मीडिया मंच ”एक्स” पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ”हरियाणा में होने वाला विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी और इण्डियन नेशनल लोकदल मिलकर वहाँ की जनविरोधी पार्टियों को हराकर, अपने नये गठबंधन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे। इसकी घोषणा मेरे आशीर्वाद के साथ आज चंडीगढ़ में संयुक्त प्रेसवार्ता में की गयी।”
उन्होंने कहा, ”इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला तथा बसपा के आनन्द कुमार, राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनन्द और पार्टी के राज्य प्रभारी रणधीर बेनीवाल की आज हुई प्रेसवार्ता से पहले दोनों पार्टियों के बीच नई दिल्ली में मेरे निवास पर गठबंधन को लेकर सफल वार्ता हुई।”
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…