दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट को गुरुवार को मेडिकल इमरजेंसी के चलते मस्कट डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट में सवार एक क्रू मेंबर की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद पायलट ने विमान को ओमान की राजधानी मस्कट ले जाने का फैसला किया।
जानकारी के मुताबिक, IndiGo की फ्लाइट 6E 1302 3 सितंबर को दोहा से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान एक क्रू मेंबर को तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत पड़ी। स्थिति को देखते हुए पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट का रूट बदल दिया और विमान को मस्कट एयरपोर्ट पर उतारा गया।
विमान ने मस्कट एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद वहां मौजूद मेडिकल टीम ने बीमार क्रू मेंबर की जांच की और उन्हें जरूरी चिकित्सा सहायता दी। एयरलाइन के मुताबिक, अब क्रू मेंबर की हालत बेहतर है।
फ्लाइट के अचानक डायवर्ट होने के कारण यात्रियों को मस्कट एयरपोर्ट पर कुछ समय रुकना पड़ा। IndiGo की ओर से यात्रियों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई और उन्हें फ्लाइट से जुड़ी जानकारी लगातार दी गई। एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान और नया क्रू तैयार किया गया है। हालांकि, अभी बेंगलुरु पहुंचने के समय को लेकर कोई नया अनुमान जारी नहीं किया गया है।
IndiGo ने कहा कि फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट करने का फैसला यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। एयरलाइन ने रूट बदलने की वजह से यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया और उनसे माफी मांगी।
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली…
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश और…
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP)…
पंजाब की ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम ‘शिफ्टेड’ यानी स्थानांतरित दर्ज होने के बाद…
वाराणसी से दिल्ली जा रही Air India Express की फ्लाइट में धुएं का संकेत मिलने…
सितंबर महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए एलपीजी के मोर्चे पर मिली-जुली खबर लेकर…