देश

INDIGO: 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर मचा ‘हाहाकार’!

INDIGO: 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर मचा ‘हाहाकार’!

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो लगातार गंभीर रुकावटों से जूझ रही है… क्रू की भारी कमी और नए FDTL यानी के फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों के चलते एयरलाइन का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है… शुक्रवार सुबह से भी इंडिगो की उड़ानें प्रभावित रहीं और हजारों उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया. तमाम एयरपोर्ट्स पर इंडिगो 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं और कई दूसरी लेट हो गईं. कैंसिल की गई फ्लाइट्स बेंगलुरु, सूरत, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली, इंदौर, मुंबई और भोपाल जैसे शहरों के लिए थीं. कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा. इससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

लेकिन इस बीच, शुक्रवार दोपहर को एक राहत भरी खबर आई. इसके तहत नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी के DGCA ने एयरलाइन क्रू मेंबर्स के लिए हर हफ्ते आराम के निर्देश वापस लिए… DGCA ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों को क्रू मेंबर्स के लिए हर हफ्ते आराम की जरूरतों के बारे में दिए गए अपने निर्देश वापस ले लिए हैं.

DGCA की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन में चल रही दिक्कतों और ऑपरेशन की कंटिन्यूटी और स्टेबिलिटी पक्का करने की जरूरत के बारे में अलग-अलग एयरलाइनों से मिली रिप्रेजेंटेशन को देखते हुए हर हफ्ते आराम की जगह कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी, तुरंत वापस लिया जाता है, हालांकि DGCA की ओर से निर्देश वापस लेने के बावजूद उड़ानें सामान्य होने में कम से कम 48 घंटे लगेंगे.

नए FDTL नियमों के अनुसार, स्टेबल ऑपरेशन बनाए रखने के लिए एयरबस A320 फ्लीट को ऑपरेट करने के लिए 2,422 कैप्टन और 2,153 फर्स्ट ऑफिसर की जरूरत है, लेकिन अभी इसके पास 2,357 कैप्टन और 2,194 फर्स्ट ऑफिसर हैं जो A320 एयरक्राफ्ट ऑपरेट कर रहे हैं.

वहीं, गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट से इंडिगो की 30 डोमेस्टिक फ्लाइट्स शुक्रवार सुबह रद्द कर दी गईं. रद्द उड़ानें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, इंदौर समेत कई शहरों के लिए थीं.

अहमदाबाद के SVPI एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 86 फ्लाइट्स रद्द हुईं. सुबह 12 बजे से शाम 4 बजे तक रद्द उड़ानों की संख्या तेजी से बढ़ी और आगे और रद्द होने की संभावना व्यक्त की गई है. मुंबई में गुरुवार को इंडिगो ने 118 फ्लाइट्स रद्द कीं. अधिकतर उड़ानों में 23 घंटे या उससे अधिक की देरी दर्ज हुई. यात्री चेक-इन काउंटर और बैगेज बेल्ट पर घंटों फंसे रहे.

दिल्ली और चेन्नई में भी उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं. चेन्नई में शाम 6 बजे तक इंडिगो ने सभी उड़ानें रद्द कर दीं. दिल्ली में आधी रात तक सभी फ्लाइट्स रद्द घोषित कर दी गईं. इंडिगो ने शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाली सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं. लगातार तीसरे दिन ऑपरेशन में रुकावट की वजह से बड़े एयरपोर्ट्स पर 500 से ज़्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं और कई दूसरी लेट हो गईं. इंडिगो, जो भारत की सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइन है, अकेले दिल्ली से 235 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है. टर्मिनल 1 से लगभग 150 फ्लाइट्स और T2 से लगभग 50 फ्लाइट्स हैंडल होती हैं, बाकी T3 से ऑपरेट होती हैं.

एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अनदेखी ऑपरेशनल चुनौतियों के कारण पूरे नेटवर्क में बाधाएं आई हैं. इंडिगो, जो रोजाना 2,300 से अधिक उड़ानें संचालित करती है और घरेलू बाजार में 60% से अधिक हिस्सेदारी रखती है, इस समय अपने सबसे बड़े संकटों में से एक का सामना कर रही है.

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

19 minutes ago

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

37 minutes ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माना?

देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…

49 minutes ago

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago