Uncategorized

बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार… दूसरी पारी में 155 रन पर ढेर हुए टीम इंडिया, सीरीज में 2-1 से आगे ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी सीरीज का चौथा मैच खेला गया। भारत को इस मुकाबले में 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। भारत को जीत के लिए 340 रनों का टारगेट मिला था लेकिन भारतीय टीम 155 रनों पर सिमट गई। भारत की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्याद 84 रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। आखिरी मुकाबला 3 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 234 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर उसको 105 रनों की बढ़त मिली। भारत की तरफ से दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। भारतीय टीम ने पहली पारी में 369 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने 114 रनों का योगदान दिया। दूसरी पारी की शुरूआत भारतीय टीम की काफी धीमी रही यशस्वी और रोहित ने नई बॉल से बड़े शॉट खेलने की कोशिश नहीं की। भारत ने 16 ओवर्स में 25 रन बनाए।

बता दें कि, दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा संभल कर खेल रहे थे लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैंट कमिंस ने गली में मिचेल मार्श के हाथों कैच आउट कराया। रोहित सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, के.एल. राहुल अपना खाता भी नहीं खोल सके। फिर विराट कोहली भी 5 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर ख्वाजा को कैच थमा बैठे। विराट की पुरानी कमजोरी उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। वह एक बार फिर से ऑफ-स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर ऑउट हुए। इसके पंत और यशस्वी ने पारी को संभाला, दोनों ही खिलाड़ियों ने चोथे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की।

यश्स्वी ने अपनी फिफ्टी पूरी की औऱ ऋषभ भी सेट हो चुके थे तभी ट्रेविस हेड की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मिचेल मार्श को वो कैच थमा बैठे। ऋषभ ने दो चौके की मदद से 104 गेंदों पर 30 रन बनाए। इसके बाद जडेजा (2), नीतीश रेड्डी (1) रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया को 9 रन के भीतर 3 विकेट गंवाए।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

2 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

2 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

3 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

3 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

3 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

3 hours ago