Uncategorized

अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान, दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपये

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली के मंदिरों में कार्यरत पुजारियों और गुरुद्वारे में काम कर रहे ग्रंथियों को 18 हजार रुपये प्रति माह सम्मान राशि दी जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि, इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार यानि 31 दिसंबर से होंगे।

केजरीवाल ने कहा कि, मैं खुद मंगलवार को कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से इसकी शुरुआत करुंगा फिर, हमारे सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में इसका रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। आम आदमी पार्टी के जीतने के बाद सभी पुजारियों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपये प्रति माह सम्मान राशि दी जाएगी। सम्मान राशि दी जाएगी। ये योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है। BJP वालों इसे रोकने की कोशिश मत करना, बहुत पाप लगेगा।

केजरीवाल ने आगे कहा कि, दिल्ली में अवैध रोहिंग्याओं की लगातार हो रही गिरफ्तारी पर कहा कि इस मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार कर लीजिए। उनके पास इससे संबंधित पूरा आंकड़ा है। उनके आंकड़ों से पता चल जाएगा कि कहां, किसको और ​किस तरह बसाया गया?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह योजना समाज के उन लोगों के लिए है, जिनकी कभी किसी सरकार या संस्था ने चिंता नहीं की। मंदिरों और गुरुद्वारों के जरिए ये लोग देश की धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करते हैं। इसके साथ ही आम जीवन में नैतिक मूल्यों को बनाए रखने में अपना योगदान देते हैं। पूर्व सीएम ने ये भी कहा कि पुजारी और ग्रंथी इंसान और भगवान के बीच ​ब्रिज का काम करते हैं।छ

 

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का CJP ने किया एलान

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…

2 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

3 hours ago

शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले-

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

5 hours ago

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन पर रखीं तीन मांगें, सरकार पर साधा निशाना, पीएम को लेकर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

8 hours ago

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

8 hours ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

9 hours ago