Categories: देश

भारत बनेगा ग्लोबल कंटेंट हब! PM मोदी और Netflix के Co-CEO के बीच हुई अहम चर्चा

 नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस से मुलाकात की. इस दौरान भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की संभावनाओं, देश की समृद्ध स्टोरीटेलिंग परंपरा और भारतीय क्रिएटिव टैलेंट को वैश्विक स्तर पर ले जाने के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा हुई। 

मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘टेड सारंडोस से मिलकर खुशी हुई. भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की अपार संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई.’ उन्होंने कहा कि भारत के पास कहानी कहने की समृद्ध परंपरा और असाधारण रचनात्मक प्रतिभा है.यही ताकत देश को वैश्विक कंटेंट क्रिएशन हब बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है। 

भारत को ग्लोबल कंटेंट हब बनाने पर जोर

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि भारतीय कहानियों और स्थानीय प्रतिभाओं को वैश्विक मंच तक कैसे पहुंचाया जाए. दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत का क्रिएटिव इकोसिस्टम दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचने की बड़ी क्षमता रखता है। 

नेटफ्लिक्स ने प्रधानमंत्री के साथ शेयर विजन
नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी इस मुलाकात को लेकर X पर पोस्ट साझा किया. कंपनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और टेड सारंडोस के बीच भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट उद्योग को वैश्विक स्तर पर आगे ले जाने की साझा सोच पर चर्चा हुई. कंपनी ने भारत में अपने 10 वर्ष पूरे होने का भी उल्लेख किया और कहा कि यह मुलाकात उनके लिए सम्मान की बात रही। 

Netflix इंडिया स्टोरीटेलिंग पहल की घोषणा
नेटफ्लिक्स ने इस अवसर पर ‘Netflix India Storytelling Initiative’ शुरू करने की घोषणा भी की. कंपनी के अनुसार यह पहल भारतीय क्रिएटिव इकोसिस्टम में दीर्घकालिक निवेश का हिस्सा है. इस कार्यक्रम को IICT और NFDC के सहयोग से चलाया जाएगा. इसका उद्देश्य अगली पीढ़ी के लेखकों, फिल्मकारों और अन्य क्रिएटिव टैलेंट को ट्रेनिंग, गाइडेंस और अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि भारतीय कहानियां वैश्विक दर्शकों तक और प्रभावी ढंग से पहुंच सकें। 

भारत के कंटेंट इकोसिस्टम पर रहेगा फोकस
नेटफ्लिक्स ने अपने बयान में कहा, ‘हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि भारत आगे क्या रचता है.’ माना जा रहा है कि इस नई पहल के जरिए भारतीय कंटेंट इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ उभरते क्रिएटिव टैलेंट को भी बड़ा मंच मिलेगा। 

Rupesh Jha

Recent Posts

ऑपरेशन सिंदूर में PAK पर बरसा था कहर, अब भारतीय ड्रोन पर अमेरिका की नजर

नई दिल्ली युद्ध अभ्यास 2026 के दौरान महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर स्काईस्ट्राइकर लोइटिरिंग म्यूनिशन…

2 hours ago

भारत-US ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, 90% काम पूरा; कुछ मुद्दे बाकी

 नई दिल्‍ली भारत और अमेरिका के संबंधों में सालो से व्‍यापार सबसे बड़ा अड़चन बना…

2 hours ago

FREE में TV देखना पड़ेगा महंगा? TRAI ला सकता है नया नियम, Smart TV यूजर्स को लग सकता है झटका

नई दिल्ली TRAI Free Internet TV Regulation Rules: ट्राई एक नया नियम लाने पर विचार…

2 hours ago

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

12 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

12 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

12 hours ago