Uncategorized

“India MICE Awards 2024” का आयोजन

भारत में माइक टूरिज्म को बढ़ावा देने वाली इकलौती अंग्रेज़ी मैगज़ीन TravTour MICE द्वारा नयी दिल्ली में 9वें वार्षिक “इंडिया माइक अवॉर्ड्स 2024” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्रोएशिया में भारतीय राजदूत राजकुमार श्रीवास्तव ने शिरकत की । ग़ौरतलब है कि TravTour MICE मैगज़ीन के संपादक अरविंद शर्मा पिछले 16 वर्षों से भारत के पर्यटन क्षेत्र की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत करने का सराहनीय काम कर रहे है ।

वही इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार ने जहां एक ओर अरविंद शर्मा के इस अनूठे प्रयास की प्रशंसा की वही दूसरी ओर उन्होंने टूरिज्म कारोबारियों एवं होटल व्यवसायियों को पुरस्कृत भी किया ।

भारतीय राजदूत ने कहा की अरविंद शर्मा जी पिछले 16 वर्षों से भारत देश को माइस टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विश्व पटल पर प्रस्तुत कर रहे हैं। उनकी मैगज़ीन TravTour MICE भारत के प्रमुख माइस पर्यटन के सहायक गंतव्यों का देश विदेश में प्रचार करती आ रही है । TravTour MICE भारत के इनबाउंड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए डच, फ़्रेंच, जर्मन, इटालियन और इंगलिश भाषाओं में कई बार प्रकाशित हुई है। उनका ये कदम हम सभी के लिये प्रेरणा का स्रोत है ।

बता दें कि कार्यक्रम में उदयपुर के महाराज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिये शामिल हुए और अरविंद शर्मा को 9th annual India MICE Awards (इंडिया माइस अवॉर्ड्स) के आयोजन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी ।

उन्होंने आगे कहा “आशा करता हूँ की आप सब से अरविंद शर्मा जी के अगले कार्यक्रम में अवश्य भेंट होगी ॥ मैंने पहले भी कहा है और मैं अब भी चाहूँगा की अगला इंडिया माइस अवॉर्ड्स का आयोजन उदयपुर में हो और हम सभी इससे लाभान्वित हो सके।”

इस कार्यक्रम में पवन हंस हेलीकॉप्टर्स, कोस्टा क्रूज, डिस्कवर रिसॉर्ट्स करजात, केनी प्राइवेट लिमिटेड, मलेशिया, लीला गांधीनगर, रॉयल आर्किड होटेल्स लिमिटेड, वन अबव डीएमसी, डबल ट्री बाय हिल्टन गुड़गाँव, मनीष देओलेकर, विक्टोरिया ट्रैवेल्स, बेस्ट वेस्टर्न प्लस मोहाली, एस्कॉट होटल गुलमोहर ग्रीन्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब, कारवेला बीच रिसोर्ट गोवा, सीहोर्स कंसल्टिंग, लोटस एयरो एंटरप्राइज़ प्राइवेट लिमिटेड तथा कनेक्स्शंस ओर्बिस जैसे इवेंट मैनेजमेंट संस्थानों को पुरस्कृत किया गया ।

वही अरविंद शर्मा ने यह भी बताया कि 10वें वार्षिक इंडिया माइस टूरिज्म अवॉर्ड्स का आयोजन पुणे के रेडिसन ब्लू होटल ख़रादी में फ़रवरी 2025 में किया जाएगा।
“India Mice Awards 2024” का हुआ आयोजन
भारतीय राजदूत राजकुमार श्रीवास्तव ने की शिरकत
जल्द होगा 10वें वार्षिक Awards का आयोजन
पुणे के रेडिसन ब्लू होटल में होगा आयोजन

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

1 hour ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

2 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

2 hours ago