आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के बाद विपक्ष ने राजधानी में रैली बुलाई है. इसे इंडिया गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है इस रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, लालू यादव, फारूक अब्दुल्ला,उद्धव ठाकरे, एमके स्टालिन, अखिलेश यादव समेत करीब 28 दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.
इस रैली को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘ इंडिया’ ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट्स इंक्लूसिव अलायंस’ कि लोकतंत्र बचाओ रैली का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा या फिर किसी मांग को लेकर नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है.
‘बीजेपी को दिया जाएगा कड़ा संदेश’ :
रविवार को आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ के सन्दर्भ में कांग्रेस ने कहा कि रैली से लोक कल्याण मार्ग (प्रधानमंत्री का आवास स्थित मार्ग ) एक ‘कड़ा संदेश’ दिया जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार का ‘समय पूरा हो गया है.’’ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य वरिष्ठ नेता ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ को संबोधित करेंगे.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…
केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…