Uncategorized

IND VS PAK : एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने दी पाकिस्तान को मात

IND VS PAK : एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। चीन के हुलुनबुइर में खेले गए मैच में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से चित कर दिया। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह (13वें मिनट और 19वें मिनट) ने दोनों गोल दागे उधर पाकिस्तान की तरफ से इकलौता गोल अहमद नदीम (7वें मिनट) ने किया।

बता दें कि, पहले ही दोनों टीमे सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी। मैच के दौरान पहले हाफ में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। गेम के पहले 7वें मिनट में ही पाकिस्तान ने बढ़त हासिल कर ली थी जब हन्नान शाहिद ने अहमद नदीम को पास दिया। नदीम ने भारतीय गोलकीपर को चकमा देते हुए गोल दाग दिया। लेकिन 6 मिनट बाद ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। IND VS PAK

वहीं, दूसरे हाफ में भारतीय टीम पूरी तरह से पाकिस्तान पर हावी रही। कप्तान हरमनप्रीत ने एक और गोल दागा और हाफटाइम के समय तक भारत 2-1 से आगे था। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने बराबरी की कोशिश की, इस दौरान उसे कुछ पेनल्टी कॉर्नर भी मिले मगर भारतीय डिफेंस ने मौकों को नाकाम कर दिया। IND VS PAK

आपको बता दें कि, भारतीय हॉकी टीम की मौजूदा एशियन चैम्पियंस टॉफी में लगातार पांचवीं जीत रही। भारतीय टीम ने इससे पिछले मैच में कोरिया को 3-1 से हराया था। उससे पहले भारत ने मलेशिया को 8-1 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी। इससे भी पहले भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 3-0 और जापान को 5-0 से करारी शिकस्त दी थी। IND VS PAK

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago