Uncategorized

Kejriwal : CM केजरीवाल की रिहाई के बाद हुई आतिशबाजी पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, दर्ज की FIR

Kejriwal : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को जमानत मिल गई। जेल से रिहाई के बाद AAP कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर पटाखे फोड़ने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। तिहाड़ जेल से केजरीवाल की रिहाई के बाद 6 फ्लैग स्टॉफ के आस-पास जमकर आतिशबाजी हुई। आतिशबाजी को लेकर दिल्ली बीजेपी ने मंत्री गोपाल राय से सवाल भी पूछे थे कि अगर उनमें हिम्मत है तो दिवाली पर राजधानी में पटाखे फोड़ने पर बैन हटाया जाए।

बता दें कि, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 4 दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में पटाखे फोड़ने पर बैन लगा दिया था। आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा जमकर आतिशबाजी की थी जिसके बाद बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाते हुए केजरीवाल सरकार और उनकी पार्टी को घेराथा।Kejriwal

आतिशबाजी को लेकर दिल्ली बीजेपी मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा था, “तीन दिन पहले मंत्री गोपाल राय ने पटाखे फोड़ने पर बैन लगाया था. ये पटाखे खास हैं शायद उनमें से ऑक्सीजन नाइट्रोजन निकल रहे हैं.”
प्रवीण शंकर ने एक्स पर लिखा, “दिवाली पटाखों को दिल्ली के प्रदूषण का दोषी बता कर प्रतिबंध लगाने वाले गोपाल राय बताएं. यह अरविंद केजरीवाल के चेले चपाटे पटाखे कहां से ला कर चला रहे हैं? क्या आम आदमी पार्टी के पटाखों से प्रदूषण नहीं होता.”Kejriwal

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago