स्पोर्ट्स

IND VS PAK Champions Trophy Match: 2017 फाइनल की हार का बदला होगा पूरा? जानिए क्या होगी दोनों टीमों की Playing XI

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, सभी के निगाहें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर होगी । भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेंगे। वो पहले मैच की विनिंग टीम के साथ ही खेलने उतरेंगे।

वहीं, इस मुकाबले से हर्षित राणा और ऋषभ पंत के इस मुकाबले से भी बाहर रहने की संभावना है। दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम में एक बदलाव होने की संभावना तय है। सलामी बल्लेबाज फखर जमां को न्यूजीलैंड मैच के दौरान इंजरी हो गई थी तो वो इस टुर्नामेंट से बाहर हो गए है। उनकी जगह इमाम उल हक को टीम में शामिल किया गया है। इमाम के इस मुकाबले में जरूर खेलने उतरेंगे।

टॉस होगा महत्तवपूर्ण

बता दें कि, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में टॉस की भूमिका बेहद महत्तवपूर्ण है। इस मैदान पर पिछले 10 वनडे मैचों में से सात में से टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की थी। क्योंकि इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि शाम के समय मैदान पर पड़ने वाली ओस है। वैसे भी ऐसे में सर्दी का सीजन है तो दूसरी बैटिंग करने वाले टीम को काफी फायदा मिलने वाला है।

दुबई में अब तक 59 मुकाबले खेले गए है जिनमें से 29 बार टॉस जीतने वाली टीम विजयी हुई है। वहीं, भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप के बाद एक बार भी टॉस नहीं जीत सकी है। उसके बाद टीम ने लगातार 11 मैचों में टॉस गंवाए है।
वहीं, भारत चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मुकबाले में पाकिस्तान के हाथों मिली हार का बदला लेना चाहेगी। कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे लगता है इस ओपनर ने लय हासिल कर ली है। शुभमन गिल की शानदार फॉर्म भारत के लिए बहुत अच्छा संकेत है।

भारत की संभाव‍ित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर)), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी

पाकिस्तान की संभाव‍ित प्लेइंग-11: बाबर आजम, इमाम उल हक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी

ये भी पढ़ें:

‘हर तरफ क्रिकेट का माहौल है’, मन की बात में चैंपियंस ट्रॉफी पर जानें क्या बोले PM मोदी?

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

4 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

4 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

5 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

5 hours ago