IND vs NZ: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, मिचेल सेंटनर हुए बाहर

 वेल‍िंगटन

India vs New Zealand Test Series: भारत के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू हो रही  2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान और अनुभवी स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके दाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ है. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। 

सेंटनर को भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते समय दाएं हाथ में चोट लगी थी. रविवार को खेले गए इस मुकाबले के बाद उनका स्कैन कराया गया, जिसमें फ्रैक्चर की पुष्टि हुई. इसके बाद उन्हें टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा। 

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को सेंटनर की जगह टॉम लाथम की अगुवाई वाली टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. फॉक्सक्रॉफ्ट ने मई में आयरलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। 

अब कब तक फिट हो पाएंगे सेंटनर?
सेंटनर कब तक मैदान पर वापसी कर पाएंगे, इसकी समयसीमा फिलहाल तय की जा रही है. न्यूजीलैंड क्रिकेट आने वाले दिनों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर अपडेट देगा. भारत के खिलाफ सीरीज के बाद न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मुकाबले खेलने हैं। 

कब और कहां होंगे भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट गुरुवार से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा. वहीं, सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में होगा। 

न्यूजीलैंड की टीम को वनडे सीरीज के दौरान भी चोटों की समस्या से जूझना पड़ा था. इस वजह से उसे सीरीज के दौरान अपने कुछ अहम खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरना पड़ा. भारत ने यह वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी। 

News Desk

Recent Posts

8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट

नई दिल्ली आठवें वेतन आयोग के गठन को एक साल से भी ज्यादा का समय…

2 hours ago

हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे

हैदराबाद आईपीएल 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल…

2 hours ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना…

2 hours ago

डीजल पर बढ़ा सरकार का टैक्स, जानें आम लोगों पर क्या होगा असर

 नई दिल्ली पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक…

3 hours ago

ईरान ने जारी किया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट गिराने का वीडियो, 7 महीने बाद बड़ा खुलासा

तेहरान  ईरान की सरकरी मीडिया ने नवंबर 2026 में अप्रैल 2026 के संघर्ष के दौरान…

3 hours ago

राज्यपाल रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट….

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में विख्यात लेखक एवं केंद्रीय फिल्म…

3 hours ago