Uncategorized

IND VS AUS 1st Test Match : भारत को 32 रन पर लगा तीसरा झटका, विराट कोहली 5 रन बनाकर हुए OUT

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से बॉर्डर गवास्कर टॉफी की शुरूआत हो गई है। 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। वहीं, इस मैच में भारत की तरफ से हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी का डेब्यू हुआ जबकि, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन मैकस्वीनी का डेब्यू हुआ है।

वहीं, इस टेस्ट मैच में भारत की शुरूआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया ने महज 32 रनों के अंदर 3 विकेट गंवा दिए है। पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। मिचेल स्टार्क की गेंद पर नाथन मैकस्वीनी को वो स्लिप में कैच थमा बैठे। दूसरा विकेट देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा, 23 गेंद खेलने के बाद भी पडिक्कल अपना खाता नहीं खोल सके और जोश हेजलवुड ने उन्हें विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया।

बता दें कि, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे किंग कोहली भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके और भारतीय टीम को तीसरा विकेट कोहली के रूप में ही लगा। वो महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। हेजलवुड ने उनको उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट करवाया। वहीं, अब भारतीय टीम की हालात खराब है।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड

भारत की प्लेइंग 11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (व‍िकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

1 hour ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

2 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

2 hours ago