राजधानी की हवा फिर हुए 'बेहद खराब'
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा लगातार बेहद खराब बनी हुई है। वहीं, शुक्रवार सुबह 7 बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 371 रहा। आज सुबह भी दिल्ली के कई इलाके धुंध और स्मॉग की गहरी चादर में लिपटे हुए नजर आए जबकि कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 पार पहुंच गया है, जो कि बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। अगर बात सबसे प्रदूषित इलाके की करें तो जहांगीरपुरी का AQI लेवल 426 दर्ज किया गया।
वहीं, अगर सबसे बेहतर वायु गुणवत्ता सूचकांक लोधी रोड का रहा जो 260 रहा। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, जिन इलाकों में एक्यूआई 400 के पार रहा उनमे जहांगीरपुरी (424), नेहरू नगर (408), आनंद विहार (408), वजीरपुर (412), मुंडका (401) और शादीपुर (401) शामिल है। ऐसा माना जा रहा है कि इस महीने के अंत में हवा में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।
बता दें कि, प्रदूषण के स्तर पर रोजाना नजर रखने के लिए निगरानी सेंटर्स बनाए गए है। ये सेंटर्स AQI की रीडिंग के जरिए आंकड़े बताते है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’, 401-450 को ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर को ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…