ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 35वां दिन है और ये जंग अभी थमती हुई नहीं दिख रही है। वहीं, पाकिस्तान में बढ़ती ईधन की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी शाहीद अफरीदी काफी चिंतित दिखे। उन्होंने आम जनता से सरकार के फ्यूल कंजर्वेशन अभियान का समर्थन करने की अपील की है।
आफरीदी ने कहा कि मौजूदा हालात में जिम्मेदार ऊर्जा उपयोग ही देश को राहत दे सकता है। दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। इसी के चलते पाकिस्तान सरकार ने एक महीने के भीतर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है।
आंकड़ों के मुताबिक, डीजल की कीमतों में 54.9% और पेट्रोल में 42.7% तक की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे हालात में शाहीद आफरीदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईंधन की बचत करना समय की जरूरत है। उनका ऐसा मानना है कि अगर नागरिक जिम्मेदारी दिखाएं तो देश के संसाधनों पर दबाव कम किया जा सकता है।
बता दें कि, पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल PKR 458.4 और डीजल PKR 520.35 प्रति लीटर पहुंच गया है। यह फैसला गुरुवार को घोषित हुआ और शुक्रवार से लागू होगा। बताए कि, केरोसीन भी महंगा हुआ. सरकार ने वैश्विक तेल कीमतों के दबाव को वजह बताया।
नई दिल्ली साल 2026 में भारतीय बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक…
नई दिल्ली एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट कंप्टीशन का आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच आज…
रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी…
रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने…
दुबई यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ जूझ रहे सऊदी अरब के सामने अब नई…
रायपुर: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप…