हरियाणा

हरियाणा में बेटे ने ईट मार कर की मां की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा के पानीपत जिले के पावटी गांव में दिलदहलाने वाली घटना सामने आई जहां बेटे ने घरेलू विवाद के बाद ईट मारकर अपनी मां की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस झगड़े में आरोपित का भाई भी घायल हुआ है। पानीपत जिले के समालखा के पास 57 साल की बीरमला रजभाऐ में रह रही थीं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का तीसरे नंबर का बेटा कपिल अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। इसी बीच उसकी मां बीरामला अपने छोटे बेटे विकास से साथ वहां पहुंच गई। झगड़े के बीच बचाव में कपिल ने अपनी पत्नी से लड़ना छोड़ कर अपनी मां और भाई विकास से ही झगड़ा करने लगा। झगड़ा करते करते वो छत पर चला गया और वहां से वो उन दोनों पर ईंट फेंकने लगा। इसी दौरान एक ईंट बीरमला के सिर पर गिरी जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गईं।

बता दें कि, परिजनों ने रिक्शे से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों ने महिला की हालात को नाजुक देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। शुक्रवार को ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। झगड़े में बीच बचाव करने गया महिला का छोटा बेटा विकास भी जख्मी हो गया है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पति रामबीर ने बताया कि वो उत्तर प्रदेश के थाना कांधला के गांव असदपुर का निवासी है। फिलहाल वो गांव पावटी में परिवार सहित रह रहा था। उन्हें पांच बेटे व दो बेटियां है। समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि महिला की हत्या करने के आरोपी युवक कपिल (29) को हिरासत मे ले कर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

उत्तरकाशी में फटा बादल, यमुनोत्री राजमार्ग पर सिलाईबैंड के पास आठ से नौ मजदूर लापता

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

जयपुर में “सहकार से समृद्धि” पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला, सहकारी सुधारों को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…

9 hours ago

राघव चड्ढा पर केजरीवाल की सामने आई पहली प्रतिक्रिया

राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…

13 hours ago

वक्त से पहले होगी बारिश, देश में समय से पहले मानसून देगा दस्तक ! IMD ने दी जानकारी

अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…

14 hours ago

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…

14 hours ago

कंसाई नेरोलैक ने अपने पेंट को भारतीय इतिहास के सबसे कठिन टेस्ट से पार किया

मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…

15 hours ago

राजधानी देहरादून में निकाली गई ‘महिला जन आक्रोश रैली’, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…

15 hours ago