Haryana
Haryana: में अमित शाह ने अयोध्या में मिली हार पर पहली बार दी अपनी प्रतिक्रियाहरियाणा विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही दिनों का समय रह गया है। वहीं, चुनाव प्रचार के लिए अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है और ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता प्रचार के लिए ताबड़तोड़ रैलिया कर रहे है। वहीं, इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। वहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, “इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी… कांग्रेस पार्टी की तीन पीढ़ियों ने सेना का सम्मान नहीं किया, वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा नहीं किया। आपने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और वन रैंक-वन पेंशन की मांग पूरी की। वन रैंक-वन पेंशन का तीसरा वर्जन भी पीएम मोदी ने लागू कर दिया है, अब नई तनख्वाह के साथ पेंशन मिलेगी।”Haryana
अयोध्या सीट पर मिली हार पर क्या बोले अमित शाह?
भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट पर मिली हार पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीटों पर हार जीत होती रहती है, इसे रामलला के अपमान से मत जोड़ो। कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में रामलला टेंट में थे। पीएम मोदी ने भूमि पूजन भी किया, मंदिर भी बनाया और प्राण प्रतिष्ठा करने का काम भी किया। इससे पहले पूरा विपक्ष ये कहता था कि बीजेपी अयोध्या में इसलिए हारी क्योंकि उन्होंने रामलला का अपमान किया था।Haryana
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…