Categories: Uncategorized

बरसाना में प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी मंदिर में नाक रगड़कर मांगी माफी

प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधारानी के सामने दंडवत होकर नाक रगड़कर माफी मांग ली है। दरअसल एक कथा के दौरान प्रदीप मिश्रा की ओर से राधारानी के गांव और उनके पति को लेकर दिए गए बयान से वो सुर्खियों में बने हुए थे। इसके चलते उन्हें कई संतों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा।

मथुरा में संतों की महापंचायत हुई जिसमें प्रदीप मिश्रा को अल्टीमेटम दिया गया और कहा गया था कि वो बरसाने जाकर नाक रगड़कर माफी मांगे और अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो मथुरा एसएसपी से प्रदीप मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई थी। हालांकि उसके पहले ही उन्होंने माफी मांगकर विवाद पर ब्रेक लगाने की कोशिश की है।

बता दें कि, इसके पहले प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने भी उनको ना केवल हद में रहने की सलाह दी थी, बल्कि प्रेमानंद महाराज ने कहा था तुझे नर्क से कोई नहीं बचा सकता..आपको बता दें कि प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि राधाजी के पति कृष्ण नहीं अयन घोष हैं और राधा बरसाने नहीं बल्कि रावल गांव की थीं..इस बयान पर जमकर बवाल हुआ और प्रदीप मिश्रा से माफी मांगने की मांग जोर पकड़ने लगी।

admin

Recent Posts

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

3 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

4 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

6 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

6 hours ago

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 day ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

1 day ago