हरियाणा

CRIME NEWS: जमीनी विवाद में धोके से भात में युवक को बुलाकर जलाया जिंदा

CRIME NEWS: जमीनी विवाद में धोके से भात में युवक को बुलाकर जलाया जिंदा

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ में जमीनी विवाद के चलते भतीजों ने राजस्थान के अलवर में ताऊ को जिंदा चला दिया। गंभीर हालात में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सोमवार की रात को उसकी मौत हो गई।बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 का रहने वाला 60 वर्षीय रामस्वरूप मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिला के गांव करोड़ा का रहने वाला था। पिछले 40 सालों से वह बल्लभगढ़ में मकान बनाकर रहा रहा था।

मृतक की बेटी शिमला ने बताया कि 6 अप्रैल को उसके पिता रामस्वरूप अपने बड़े भाई के बेटे सोहन के बच्चे के कुआं पूजन में अलवर गया हुआ था। 29 अप्रैल को सोहन की बहन के भात का प्रोग्राम था, इस दौरान सोहन ने उनके पिता को शराब पिलाई और देर रात के समय गली में बाहर अपने भाई कालिया के साथ मिलकर आग लगा दी।

शिमला ने बताया कि आग लगने के बाद एक बच्ची ने शोर मचा दिया, जिसके बाद शोर सुनकर रिश्तेदार घायल हालात में रामस्वरूप को लेकर रेवाड़ी पहुंचे। रेवाड़ी में उनका घर है, जहां पर उसको कॉल करके मामले की जानकारी दी गई।

शिमला ने बल्लभगढ़ में अपने भाई को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद 30 अप्रैल को रामस्वरूप को फरीदाबाद के बीके अस्पताल लेकर आया गया। जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालात में दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 30 अप्रैल को रामस्वरूप को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, लेकिन 5 मई की रात को उसकी मौत हो गई।

मृतक की बेटी शिमला ने बताया पिताजी के नाम गांव करोड़ा में ढाई एकड़ जमीन है। जो उनके पिताजी के हिस्से में आई थी। लेकिन सोहन और कालिया उस जमीन पर कब्जा करना चाहता है।

इस जमीन को लेकर पिछले कई सालों से उनका विवाद चल रहा था। इसी को लेकर सोहन और कालिया ने उनके पिता को शराब पिलाकर जला दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत अलवर पुलिस को कर दी थी।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

3 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

3 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

3 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

3 hours ago