Uncategorized

IFFCO अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने बताया ‘विकसित भारत @2047’ की दिशा में ऐतिहासिक बजट”

केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए देश के वरिष्ठ सहकारी नेता और इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने कहां की, यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के आदर्श को साकार करते हुए भारत को “विकसित भारत @2047” के लक्ष्य की दिशा में मजबूती से आगे ले जाने वाला बजट है। यह बजट किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारिता आंदोलन को सशक्त करने वाला ऐतिहासिक कदम है।

कृषि क्षेत्र में AI आधारित Soil Testing, डिजिटल मार्केटप्लेस, आधुनिक तकनीकों का समावेश और कृषि ऋण लक्ष्यों को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ाना, किसानों की आय को बढ़ाने की निर्णायक पहल है। पशुधन क्षेत्र के आधुनिकीकरण से ग्रामीण आजीविका को नई मजबूती मिलेगी और देश के कृषि-आधारित उद्योगों को आत्मनिर्भरता मिलेगी। सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए अधिसूचित राष्ट्रीय सहकारी संघों को 3 वर्ष तक लाभांश पर कर छूट, तथा New Tax Regime में इंटर-कोऑपरेटिव डिविडेंड पर छूट देना, सहकारी आंदोलनों की क्षमता और विस्तार को सशक्त करेगा। यह “सहकार से समृद्धि” के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को और प्रबल बनाता है।

IFFCO, विश्व के प्रमु‍ख सहकारी संगठनों में से एक, भारतीय कृषि और सहकारिता आंदोलन का प्रतिनिधि स्तंभ है। इफको के अध्यक्ष श्री दिलीप संघाणी ने हमेशा किसानों और सहकारी समुदाय के विकास के प्रति मजबूती से अपनी प्रतिबद्धता

अंत में दिलीप संघाणी ने कहा कि, “कुल मिलाकर, केंद्रीय बजट 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी की नेतृत्व क्षमता, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी की आर्थिक सोच, सहकारिता मंत्री श्री अमितभाई शाह जी की सहकारी दृष्टि तथा कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी के किसान-केंद्रित फैसलों का एक संयुग्म परिणाम है। यह बजट न केवल कृषि और ग्रामीण भारत के लिए बल्कि पूरे देश की आत्मनिर्भरता, विकास और सशक्त सहकारी आंदोलन की दिशा में निर्णायक साबित होगा।”

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago