बीते कुछ दिनों से सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी लेकिन आज इस पर रोक लग गई है। सोना-चांदी की कीमतों में आज यानि मंगलवार को तूफानी तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही दामों में इजाफा हुआ।
बताए कि, सोमवार को चांदी के दाम गिरकर 2.25 लाख रुपये प्रति किलो पर थे लेकिन आज आए बढ़ोंत्तरी से एक ही झटके में 21,000 रुपये दाम बढ़ गए है। वहीं, सोना 5000 रुपये महंगा हो गया है। दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार शुरू होने पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी के वायदा भाव में तगड़ा उछाल देखने को मिला।
बता दें कि, सोमवार को MCX Silver Price 2,36,261 रुपये था और मंगलवार को ये खुलने के साथ ही 2,57,480 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। 29 जनवरी को MCX Silver Price ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार किया था और 4,30,048 रुपये प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।
नई दिल्ली कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक…
नई दिल्ली कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक…
हैदराबाद आंध्र प्रदेश की राजनीति में भाई-बहन की लड़ाई अब परिवार के एक बड़े समारोह…
जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिवाली के त्योहार को लेकर बाजारों की तैयारियां…
हैदराबाद एनएमडीसी लिमिटेड, मुख्यालय, हैदराबाद में 14 सितंबर से 13 अक्तूबर, 2026 तक “राजभाषा माह…
नई दिल्ली मक्का और मदीना में करीब 4,000 भारतीय उमरा यात्रियों के फंसे होने का…