IFA अनुपूरण में देश में तृतीय स्थान, उत्कृष्ट IEC प्रदर्शन के लिए भी मिला राष्ट्रीय सम्मान

भोपाल 

एनीमिया मुक्त भारत (AMB) अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में मध्यप्रदेश को दो अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। प्रदेश को सभी छह लक्षित लाभार्थी समूहों में आयरन एवं फोलिक एसिड (IFA) अनुपूरण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए देश में तृतीय स्थान मिला है, वहीं एनीमिया नियंत्रण एवं जन-जागरूकता से संबंधित उत्कृष्ट IEC सामग्री के लिए “Best IEC Display” सम्मान प्रदान किया गया।

सभी छह लाभार्थी समूहों तक IFA अनुपूरण की प्रभावी पहुंच

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश द्वारा एनीमिया की रोकथाम के लिए Life-Cycle Approach अपनाई गई है। इसके तहत जीवन-चक्र के विभिन्न चरणों में आने वाले सभी छह निर्धारित लाभार्थी समूहों तक निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार IFA अनुपूरण पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रदेश में 6–59 माह के बच्चों को IFA सिरप, 5–9 वर्ष के बच्चों को IFA की गुलाबी गोली, 10–19 वर्ष के किशोर-किशोरियों को IFA की नीली गोली तथा 20–49 वर्ष की प्रजनन आयु की महिलाओं को IFA की लाल गोली उपलब्ध कराई जाती है। इसी प्रकार गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी निर्धारित अवधि एवं प्रोटोकॉल के अनुसार IFA अनुपूरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस प्रकार शैशवावस्था से लेकर किशोरावस्था, प्रजनन आयु, गर्भावस्था एवं स्तनपान की अवधि तक एनीमिया की रोकथाम के लिए निरंतरता आधारित दृष्टिकोण अपनाया गया है।

IFA अनुपूरण की पहुंच को स्वास्थ्य संस्थाओं तक सीमित न रखते हुए समुदाय एवं विद्यालय आधारित सेवा प्रदायगी तंत्र से भी जोड़ा गया है। स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले के साथ विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं अन्य सामुदायिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक IFA की नियमित उपलब्धता और सेवन सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही छूटे हुए लाभार्थियों की पहचान, आवश्यक फॉलो-अप तथा कार्यक्रम की प्रगति की सतत मॉनिटरिंग पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

 नियमित सेवन और जन-जागरूकता पर विशेष जोर

एनीमिया नियंत्रण के लिए केवल IFA वितरण ही नहीं, बल्कि उसके नियमित सेवन और अनुपालन (Compliance) को भी महत्वपूर्ण माना गया है। इसी उद्देश्य से लाभार्थियों एवं उनके परिवारों में एनीमिया के कारणों, स्वास्थ्य एवं पोषण पर इसके प्रभाव, आयरन युक्त आहार तथा IFA के नियमित सेवन के महत्व के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में राष्ट्रीय कार्यशाला में मध्यप्रदेश की IEC सामग्री को “Best IEC Display” के रूप में सम्मानित किया गया। एनीमिया की रोकथाम, IFA अनुपूरण एवं व्यवहार परिवर्तन से संबंधित राज्य की IEC सामग्री में सरल, प्रभावी एवं नवाचारपूर्ण संचार माध्यमों के उपयोग को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। इन प्रयासों के माध्यम से एनीमिया नियंत्रण के संदेशों को समुदाय तक सहज एवं प्रभावशाली तरीके से पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

समन्वित प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता

सभी छह लक्षित लाभार्थी समूहों में IFA अनुपूरण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश को मिला राष्ट्रीय तृतीय पुरस्कार तथा उत्कृष्ट IEC प्रदर्शन के लिए प्राप्त सम्मान प्रदेश में एनीमिया नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, मैदानी स्वास्थ्य अमले, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, विद्यालयों तथा अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों के निरंतर प्रयासों, बेहतर समन्वय एवं प्रतिबद्धता से यह परिणाम प्राप्त हुआ हैं। मध्यप्रदेश एनीमिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए अंतिम लाभार्थी तक IFA अनुपूरण की पहुंच सुनिश्चित करने, नियमित सेवन को बढ़ावा देने और जन-जागरूकता को और प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

श्री शनिदेव चालीसा । Shri Shani Dev Chalisa Hindi

॥ दोहा ॥ जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल । दीनन के दुःख दूर…

29 minutes ago

Toyota Hyryder का नया एडिशन लॉन्च, 27KM का माइलेज और खुद होती है चार्ज; जानें कीमत-फीचर्स

 नई दिल्ली टोयोटा ने अपनी मिडसाइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) का…

2 hours ago

एशियन गेम्स में India vs Pakistan मैच पर सस्पेंस बरकरार, सिर्फ इस शर्त पर होगी महामुकाबले की भिड़ंत

नई दिल्ली India vs Pakistan क्रिकेट मैच आपको एशियन गेम्स में शुरुआत में ना देखने…

2 hours ago

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 250 मेगावाट इकाई ने लगातार 100 दिन संचालन का बनाया रिकॉर्ड

भोपाल  मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी की 250 मेगावाट…

2 hours ago

मां दुर्गा जी की आरती । Shri Durga Ji Ki Aarti Hindi

जय अम्बे गौरी मैया जय मंगल मूर्ति । तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री…

2 hours ago

गुरुग्राम में अतिक्रमण पर सख्ती, बोले DTP अफसर- ‘मैं कोई चुन्नू-मुन्नू नहीं हूं’

साइबर सिटी गुरुग्राम में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ डीटीपी इंफोर्समेंट का अभियान जारी…

2 hours ago