Categories: देश

‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले

मुंबई 

NCP(SP) के NDA में शामिल होने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कह दिया है कि अगर शरद पवार 2019 के लोकसभा चुनाव के समय NDA में शामिल हो गए होते ते प्रधानमंत्री मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते। 

रामदास अठावले का यह बयान ऐसे समय में आया है जब NCP(SP) के NDA में शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं. हालांकि, अब तक बीजेपी या NCP की ओर से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है लेकिन काफी समय से दोनों के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कह दिया है कि अगर शरद पवार 2019 में NDA में आए होते तो प्रधानमंत्री मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते. अठावले ने यह भी कहा कि उन्होंने खुद शरद पवार से कई बार 2019 में आग्रह किया था कि वे कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत एनडीए में शामिल हो जाए. हालांकि तब बात नहीं बन पाई थी। 

अठावले ने कहा कि पीएम मोदी शरद पवार का बहुत सम्मान करते हैं. ऐसे में उनका दावा है कि अगर पवार 2019 में एनडीए में शामिल होते तो पीएम मोदी 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में उनके नाम पर जरूर विचार करते। 

कोई नहीं कह सकता वे आगे क्या करेंगे: छगन भुजबल
एक ओर शरद पवार के NDA में आने की चर्चा हो रही है तो वहीं दूसरी ओर मंगलवार को महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने इस बारे में अलग ही प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से यह नहीं लगता कि शरद पवार NDA में आएंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे शरद पवार हैं इसलिए कोई नहीं बता सकता कि वे आगे क्या करेंगे। 

मुझे नहीं लगता पवार साहब उनके साथ जुड़ेंगे: संजय राउत
इस मामले में संजय राउत ने भी बड़ा बयान दिया है. जब संजय राउत ये यह सवाल पूछा गया कि ऐसी चर्चा है कि शरद पवार की पार्टी एनडीए में शामिल हो सकती है, इस पर आपका क्या विचार है? उन्होंने कहा कि उनकी इस बारे में शरद पवार से कई बार बात हो चुकी है। 

संजय राउत ने कहा, 'पवार साहब ने अपनी पूरी जिंदगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. उन्होंने अपना जीवन महात्मा फुले, शाहू महाराज और डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को फैलाने का काम किया है. उन्होंने पूरे महाराष्ट्र में इन विचारधाराओं का प्रचार-प्रसार करने का काम किया है। 

राउत ने कहा कि ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि पवार साहब कभी भी ऐसी ताकतों के साथ जुड़ेंगे, जिनसे देश या महाराष्ट्र को नुकसान पहुंच सकता हो. वे ऐसा कभी नहीं करेंगे और न ही सुप्रिया सुले ऐसा करेंगी। 

News Desk

Recent Posts

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव 2026: कांग्रेस ने 24 जिलों में दर्ज की जीत, भाजपा को 10 सीटें; चूरू और ब्यावर में बड़ा उलटफेर

जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के तहत जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस…

5 minutes ago

राजस्थान: नवनिर्वाचित महिला सरपंच की एयरगन के छर्रे लगने से मौत, 155 वोटों से जीता था चुनाव

नागौर: राजस्थान के नागौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। मेड़ता रोड-गोटन पंचायत…

9 minutes ago

चूरू में क्रॉस वोटिंग से BJP ने पलटी बाजी, बहुमत के बावजूद हारी कांग्रेस, कनिका राठौड़ बनीं जिला प्रमुख

चूरू: राजस्थान के चूरू में जिला प्रमुख के चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को…

15 minutes ago

राजस्थान: सिरोही जिले की 5 तहसीलें गंभीर सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को मिलेगी राहत, CM ने दिए निर्देश

जयपुर/सिरोही: राजस्थान में कम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान के बीच राज्य सरकार…

18 minutes ago

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें

मुंबई  घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोना-चांदी पर दबाव देखने को मिला, जहां कमजोर…

58 minutes ago

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी

नई दिल्ली केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से सैलरी बढ़ने की काफी…

2 hours ago