IAF का विमान क्रैश, जोरहाट एयरबेस पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोरहाट एयरबेस पर हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान की लैंडिंग के बाद उसमें अचानक आग लग गई, जिससे एयरबेस पर अफरा-तफरी मच गई। घटना जोरहाट एयरबेस के भीतर की बताई जा रही है। जैसे ही विमान में आग लगी, एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई।

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

सूत्रों के अनुसार, विमान एक नियमित उड़ान पर था। लेकिन लैंडिंग के समय विमान रनवे पर सही तरीके से उतर नहीं सका। इसी दौरान कथित तौर पर एक धमाका हुआ और उसके बाद विमान में आग लग गई। फिलहाल इस हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। भारतीय वायुसेना ने घटना की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी टीमों को भी जांच में लगाया गया है।

वायुसेना ने अपने शुरुआती बयान में कहा है कि जोरहाट में AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और जैसे-जैसे नई जानकारी मिलेगी, आगे अपडेट साझा किए जाएंगे। विमान में मौजूद क्रू और अन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली…

2 hours ago

बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

रायपुर : ​सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी को मात देकर आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

रायपुर : कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

रायपुर : कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा…

4 hours ago