हरियाणा

IAS अधिकारी की PA के पति ने की खुदकुशी, शराब पीने को लेकर परिवार में होता था विवाद

IAS अधिकारी की PA के पति ने की खुदकुशी

 

हरियाणा की एक महिला IAS अधिकारी की PA के पति ने शनिवार देर रात चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित पार्क में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 50 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है। ये घटना उस समय सामने आई जब सुबह टहलने आए लोगों ने एक पेड़ पर लटके शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी

सूचना मिलते ही थाना-39 पुलिस, FSL टीम और मोबाइल फोरेंसिक यूनिट मौके पर पहुंची और पूरे मामले की बारीकी से जांच की। शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन घटनास्थल की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और साक्ष्यों की जांच के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक नवीन अपनी पत्नी और 21 वर्षीय बेटे के साथ सेक्टर-39 में रह रहा था। उसकी पत्नी हरियाणा की एक महिला IAS अधिकारी के ऑफिस में PA के रूप में तैनात है। परिवार में दो और बच्चे भी हैं जो विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। नवीन फिलहाल किसी नौकरी में नहीं था और ज्यादातर समय घर पर ही रहता था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि, नवीन लंबे समय से शराब पीने का आदी था। इस वजह से पति-पत्नी के बीच कई बार बहस और तनाव की स्थिति बनती रहती थी। शनिवार रात को भी दोनों के बीच शराब को लेकर हल्का विवाद हुआ, जिसके बाद नवीन अचानक घर से बाहर निकल गया। परिवार ने सोचा कि, वो थोड़ी देर में वापस आ जाएगा, लेकिन सुबह उसकी मौत की खबर मिली


जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शुरुआती नजर में मामला थोड़ा संदिग्ध लग रहा था। दरअसल, जिस पेड़ पर नवीन ने फांसी लगाई थी, वो बहुत ऊंचा नहीं था। फांसी के बाद उसके वजन से टहनी नीचे झुक गई और इससे उसके पैर जमीन को छू रहे थे।

पहली नज़र में ऐसा लग रहा था कि, शायद फांसी लगाने की स्थिति सामान्य नहीं है।इसी शक को दूर करने के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। जांच में पता चला कि, नवीन खुद पेड़ पर चढ़ा, रस्सी को टहनी में बांधा, फिर नीचे कूदकर जान दे दी इसके बाद पुलिस ने इसे स्पष्ट रूप से सुसाइड माना।

पुलिस की जांच अब इस बात पर केंद्रित है कि, नवीन रस्सी कहां से खरीदकर लाया? क्या किसी ने उसे रस्सी या पार्क की ओर जाते हुए देखा? क्या वो अकेला निकला था? इन सभी सवालों के जवाब खोजने के लिए पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल शव को सेक्टर-16 GMCH मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है।

घटनास्थल के पास रहने वाले कुछ स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बताया कि, नवीन काफी समय से मानसिक दबाव में दिखाई देता था। कई बार उसे देर रात पार्क में अकेले टहलते देखा जाता था। हालांकि अभी तक ऐसा कोई बयान नहीं आया है जो संकेत दे कि, वो आत्महत्या की बात पहले किसी से कर रहा था।

पुलिस ने नवीन की पत्नी और बेटे के प्राथमिक बयान दर्ज कर लिए हैं। परिवार ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच अधिकारी के अनुसार कि, “फिलहाल कोई अपराध का एंगल सामने नहीं आया है। पोस्टमॉर्टम और CCTV से कई बातें स्पष्ट होंगी।”

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही समय, शरीर पर चोटों और आत्महत्या की पुष्टि से जुड़ी कई बातें सामने आएंगी।

Lata Rani

Recent Posts

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बने आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट…

31 minutes ago

सोना-चांदी के दाम में हुई बंपर गिरावट, इतने रुपये सस्ता हुआ गोल्ड

आज घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की…

2 hours ago

अमेरिका ने ईरान से हटाया बैन, अब बेधड़क बेच सकेगा तेल, भारत को होगा फायदा !

स्विट्जरलैंड में हुई पहले दौर की बातचीत के बाद अमेरिका और ईरान के बीच कई…

3 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने गृह सचिव को सौंपी रिपोर्ट, होने वाला है बड़ा खुलासा?

अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले की जांच कर रही विशेष…

4 hours ago

Lunch Break के 1 मिनट की देरी पर फ्री में 1 घंटा Extra Work! वायरल नोटिस ने छेड़ी ऑफिस कल्चर पर बहस

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कथित ऑफिस नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है,…

4 hours ago

मोदी सरकार के इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, सामने आई ये वजह

केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री रहे जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से…

5 hours ago