सेक्टर 87 बीपीटीपी इलाके में अवैध निर्माणों पर HSVP का चला बुलडोज़र
फरीदाबाद: सेक्टर 87 बीपीटीपी इलाके में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से बने मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया। महिलाओं ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाए।
उनका कहना था कि वे पिछले 40 वर्षों से यहां रह रहे हैं और उनके पास मकानों की रजिस्ट्री भी है। उन्होंने शिकायत की कि न तो कोई नोटिस मिला और न ही मुआवजा दिया गया। तोड़फोड़ के दौरान कुछ महिलाएं अपना सामान बचाने की कोशिश में पुलिस से भिड़ गईं। पुलिस ने उन्हें धक्के मारकर बाहर निकाला। इस दौरान कुछ महिलाएं बेहोश भी हो गई।
HSVP के जीई नरेश ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि 45 फुट के मास्टर रोड के साथ 14 फुट का सर्विस रोड है। लोगों ने इस रोड पर अवैध अतिक्रमण कर रखा था। उन्होंने कहा कि लोगों के पास जो रजिस्ट्री है, वह दूसरे खसरा नंबर की है। पहले भी अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन लोगों ने इसे नजरअंदाज कर दिया, इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…