Uncategorized

कजरी तीज पर ऐसे बनाएं सत्तू के लड्डू

कजरी तीज को लेकर परेशान है कैसे खोलेंगे व्रत। क्या बनाए जो घर पर ही आसानी से बनाया जा सके। टेंशन मत लीजिए। हम आ गए है आप लोगों की परेशानी का खात्मा करने और आज मैं आप लोगों के लिए लेकर आई हूं सत्तू के लड्डू की रेसिपी। वैसे तो कजरी तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के साथ ही कुंवारी कन्याओं के लिए भी खास होता है। शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती हैं, तो वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर प्राप्ति के लिए। और आज यानि 22 अगस्त को कजरी तीज का पर्व मनाया जा रहा है। इसे कजली, सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। ये तीज रक्षाबंधन के तीन दिन बाद और जन्माष्टमी के कुछ दिन पहले मनाई जाती है।


इस दिन महिलाएं और लड़कियां उपवास रखती हैं और शाम को चांद की पूजा करने के बाद व्रत खोलती हैं। और विशेष बात ये है कि सत्तू खाकर इस व्रत को खोला जाता है। अब वैसे तो सत्तू से कई तरह के मीठे पकवान बनाए जाते हैं, जिसमें लड्डू और बर्फी खासतौर से बनाए जाते हैं। चने के सत्तू से बनने वाले ये पकवान जायकेदार होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। वैसे चने के सत्तू के अलावा आप जौ, गेहूं और चावल का सत्तू भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं सत्तू के लड्डू बनाने का तरीका। तरीका बताने से पहले आइए एक नजर डालते है इसकी सामग्री पर क्या क्या ऐसी चीजें है जो सत्तू के लड्डू बनाने में हमारे काम आएगी। सबसे पहले लीजिए 1 कप भूना हुआ चना दाल का सत्तू, डेढ कप पिसी हुई चीनी और अगर आप ज्यादा मीठा खाते है तो आप 2 कप चीनी भी ले सकते है, 1 बड़ा चम्मच घी, 1 टी स्पून इलायची पाउडर, और आखिरी में लड्डू की आन बान शान 1 चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स। अब चलते है इसे बनाने की ओर। लेकिन अभी तक अगर आपने हमारे चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है तो फटाफट से कर लीजिए।


सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में चने की दाल को धीमी आंच पर भून लें और जब चने की दाल हल्की सुनहरी हो जाए, और मेन बात इससे खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें। और इसे ठंडा होने के लिए रखें। हल्का ठंडा होने के बाद मिक्सी में पीसकर इसका बारीक पाउडर बना लें। अब इस सत्तू पाउडर में पिसी हुई चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब एक पैन में घी गर्म करें। इसमें सत्तू और चीनी के मिश्रण को डालकर एक से दो मिनट भून लें। फिर इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिला लें।
एक थाली या बर्तन में इस मिश्रण को निकाल लें। और आखिरी में हाथों में घी लगाकर इससे छोटे या बड़े जैसे आपको पसंद हों लड्डू बना लें। तो लीजिए हो गए तैयार आपके सत्तू के लड्डू बिना किसी ज्यादा मेहनत और लीजिए मज़ा सत्तू के लड्डू का

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago