BHUPENDRA SINGH HOODA: हुड्डा का नायब सरकार पर वार, “हरियाणा का कर दिया बंटाधार” जानिए क्या बोला भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने….

BHUPENDRA SINGH HOODA

BHUPENDRA SINGH HOODA: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य की नायब सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि, प्रदेश में तेजी से बढ़ती गरीबी और अन्य सामाजिक समस्याएं सरकार की असफलताओं को उजागर करती हैं। हुड्डा ने कहा कि, सरकार के ही आंकड़े ये साबित कर रहे हैं कि हरियाणा देश का सबसे गरीब राज्य बन गया है, जहां 75 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही है।

हुड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा,  “हरियाणा की कुल आबादी दो करोड़ 80 लाख है, और ये अत्यंत दुखद है कि, इनमें से दो करोड़ 11 लाख लोगों को गरीबी के दलदल में धकेल दिया गया हैं। इसका मतलब है कि राज्य सरकार इन लोगों को उचित रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पानी, पर्याप्त भोजन और सुरक्षित आवास मुहैया नहीं करवा पा रही है। ये सरकार की नाकामी को दर्शाता है।”

वही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस बात का भी जिक्र किया कि कांग्रेस ने विधानसभा सत्र के दौरान इन मुद्दों को उठाया था। उस वक्त हरियाणा में 70 प्रतिशत आबादी को बीपीएल के तहत दर्शाया गया था, और सरकार ने इसकी जांच की बात कही थी, लेकिन उसके बाद ये आंकड़ा बढ़कर 75 प्रतिशत हो गया। ये दर्शाता है कि राज्य में गरीबी तेजी से बढ़ रही है और सरकार इससे निपटने में नाकाम रही है।

हुड्डा ने कहा,  “कांग्रेस के शासनकाल में हरियाणा देश का सबसे विकसित राज्य था, जहां प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार और विकास के हर पैमाने पर हम अव्वल थे। लेकिन BJP सरकार के पिछले दस वर्षों में, बेरोजगारी, महंगाई, कर्ज और गरीबी के मामले में हरियाणा अब पीछे है। सरकारी आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि राज्य की अर्थव्यवस्था बैक गियर में चली गई है।”

आपको बता दें कि, वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मानेसर जमीन घोटाले के मामले पर कहा कि “मैं उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करता हूं और मामले की न्यायिक प्रक्रिया का पालन करूंगा”

इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार को भी चेतावनी देते हुए कहा कि,  अगर सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस आगामी चुनावों में सत्ता में आने के बाद इन मुद्दों पर गंभीर कदम उठाएगी।

कुल मिलाकर, हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें राज्य की बढ़ती गरीबी, बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था और मानेसर भूमि घोटाले के मुद्दे शामिल हैं। उनके आरोपों के बाद, अब यह देखना होगा कि भाजपा सरकार इन चुनौतियों का सामना कैसे करती है और क्या हुड्डा के आरोपों का राजनीतिक असर होता है।

admin

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। 24 अक्टूबर को…

42 minutes ago

वानुअतु में भूकंप के दो जोरदार झटके, 7.2 और 6.9 की तीव्रता से कांपी धरती

पोर्ट-विला  वानुआतू द्वीप में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर…

1 hour ago

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन, 1.39 करोड़ आवेदन मिले

मुंबई  रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकम्युनिकेशन कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के आईपीओ (IPO)…

1 hour ago

NRI कपल के बच्चों की कस्टडी पर SC की टिप्पणी, कहा- विदेशी अदालतों के आदेश आंख मूंदकर नहीं मान सकते

 नई दिल्ली  एनआरआई (NRI) कपल के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद…

2 hours ago

IND vs NZ 2nd T20I: क्राइस्टचर्च में भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

 क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…

3 hours ago

कोयंबटूर में 24 अक्टूबर से नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप, दो दिन में होंगे 17 मुकाबले

कोयंबटूर भारत की राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियनशिप के 29वें सत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर 2026…

3 hours ago