यो-यो हनी सिंह के निशाने पर रफ्तार और बादशाह!यो-यो हनी सिंह के निशाने पर रफ्तार और बादशाह!

यो-यो हनी सिंह के निशाने पर रफ्तार और बादशाह!

 

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित रैपर हनी सिंह ने एक बार फिर सुर्खियों में जगह बना ली है। हाल ही में हनी सिंह ने लाइव सेशन के दौरान अपनी आने वाली एल्बम की घोषणा की, जिसमें कुल 51 गाने शामिल हैं। ये एल्बम 26 सितंबर को रिलीज होगी

इस दौरान हनी सिंह ने बिना किसी का नाम लिए, बॉलीवुड रैपर रफ्तार और बादशाह पर भी बिना नाम लिये निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, जिन लोगों का कहना था कि, उन्हें रैप करना नहीं आता, उन्हें अब उनके गानों से असली रैप का मतलब समझ में आएगा।

हनी सिंह के इस लाइव सेशन में उनका अंदाज बेबाक और तीखा नजर आया। उन्होंने यहां तक कहा कि, उनकी दाढ़ी धूप में सफेद नहीं हुई, बल्कि अनुभव और संघर्ष का प्रतीक है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 3.38.16 PM 1

हनी सिंह ने रफ्तार और बादशाह पर तंज कसते हुए कहा कि, जो लोग कहते थे कि, उन्हें रैप करना नहीं आता, उन्हें उनकी आने वाली एल्बम सुनकर असली रैप का मतलब पता चलेगा

उन्होंने कहा कि, उन्होंने कभी दावा नहीं किया कि, उन्होंने भारत में हिप-हॉप की शुरुआत की है। उन्होंने ये भी कहा कि, समय और तारीख खुद साबित करेंगे कि किसने क्या शुरू किया।

हनी सिंह ने कहा कि अगर वे कलाकार नहीं हैं जिन्होंने सबसे पहले हिप-हॉप इंडस्ट्री में कदम रखा, तो भी कोई बात नहीं। असली अहमियत इस बात की है कि, सबसे अच्छा कलाकार कौन है। हनी सिंह ने कहा कि, जो लोग पॉडकास्ट में जाकर नेगेटिव बातें करते हैं, बुराइयां फैलाते हैं और उनका नाम लेकर व्यूज बढ़ाने की कोशिश करते हैं, उन्हें ऐसी हरकतें छोड़ देनी चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि, असली मेहनत घर में या स्टूडियो में करके ही सफलता मिलती है। जो लोग उनकी बुराई कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर मजाक बन रहे हैं और कार्टून लग रहे हैं। उन्होंने विरोधियों के लिए कहा कि, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे और सीधे रास्ते पर लौटाएं। हनी सिंह ने कहा कि, उनकी नई एल्बम से लोग सीख सकते हैं कि म्यूजिक करना कैसे होता है।

दरअसल हनी सिंह की नई एल्बम 26 सितंबर को रिलीज होगी और इसमें 51 गाने शामिल हैं। इंडस्ट्री और म्यूजिक लवर्स दोनों ही इस एल्बम पर नजर रखे हुए हैं। हनी सिंह ने जिस अंदाज में अपने विरोधियों को जवाब दिया है, उससे साफ लगता है कि, उनके गानों में कहीं न कहीं इस विवाद की झलक दिखाई दे सकती है।WhatsApp Image 2025 09 22 at 3.38.10 PM

हनी सिंह, रफ्तार और बादशाह का रिश्ता म्यूजिक इंडस्ट्री में लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। तीनों ने कभी साथ मिलकर इंडस्ट्री में धूम मचाई थी, लेकिन समय के साथ उनके बीच दूरी बढ़ गई।
हनी सिंह और बादशाह के बीच विवाद कोई नया नहीं है।

दोनों ने अपने करियर की शुरुआत माफिया मुंडीर ग्रुप से की थी और 2009 में इस ग्रुप को छोड़ दिया। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ते चले गए। बादशाह ने कई बार दावा किया कि, हनी सिंह का मशहूर गाना “ब्राउन रंग” उन्होंने लिखा था, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं मिला।

इस पर हनी सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था कि, अगर बादशाह ने सच में ब्राउन रंग जैसा गाना लिखा है, तो अपने लिए हिट गाना क्यों नहीं बना पाए। इस विषय पर दोनों कई बार एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आए। हाल ही में हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में बादशाह पर तीखा हमला किया और उन्हें अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 3.38.15 PM

वहीं रैपर रफ्तार ने कई बार इंटरव्यू और पॉडकास्ट में कहा था कि, हनी सिंह को असली रैप की गहराई नहीं आती। उनका मानना था कि, हनी सिंह की पॉपुलैरिटी रियल हिप-हॉप से अलग है। रफ्तार ने कहा था कि, विरोध को उन्होंने हमेशा अपनी लयबद्धता और कला में बढ़त के रूप में लिया है।

जब उनसे पूछा गया कि, ऐसा कौन कलाकार है जो दावा करता है कि वे अपने लिरिक्स खुद लिखता है, लेकिन वास्तव में नहीं लिखता, तो उन्होंने हनी सिंह का नाम लिया था।

इस बात का जवाब हनी सिंह ने हाल ही में अपने लाइव सेशन में दिया। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए रफ्तार को भी अप्रत्यक्ष रूप से जवाब दे दिया।

वहीं हनी सिंह की इस नई एल्बम पर न केवल म्यूजिक लवर्स, बल्कि पूरी इंडस्ट्री की नजर है। उनकी एल्बम में 51 गाने हैं, जो उनके विरोधियों को जवाब देने के अंदाज के साथ म्यूजिक प्रेमियों के लिए भी खास अनुभव होंगे। हनी सिंह ने साफ कर दिया है कि, अब वक्त आ गया है कि वे अपनी बात सामने रखें और इंडस्ट्री को दिखाएं कि असली रैप और म्यूजिक क्या होता है।