Categories: देश

‘हमारा समय बर्बाद न करें’, प्रदर्शनकारियों की याचिका पर SC सख्त, तत्काल सुनवाई से किया इनकार

नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उस याचिका को तुरंत सुनवाई के लिए लिस्ट करने से इनकार कर दिया, जिसमें परीक्षा के पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के हमले का मुद्दा उठाया गया था।

जिस वकील ने इस मामले को अदालत में उठाया उससे भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, “हमारा समय बर्बाद न करें और अपना समय भी बर्बाद न करें।”

अदालत पहुंचे वकील की तरफ से वीडियो पेश किए जाने का अनुरोध किया था। साथ ही गुरुवार को याचिका पर सुनवाई की भी मांग की थी। बार एंड बेंच के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘मेरे पास वीडियोज भी हैं… पुलिस क्रूरता से जुड़े हुए। अगर कल यह के लिए यह मामला सूचीबद्ध कर लिया जाए तो…। वहां छात्र भी मौजूद थे।’ CJP के बैनर तले प्रदर्शन में कई पुलिसकर्मी और छात्र घायल हुए थे।

CJI क्या बोले
सीजेआई सूर्यकांत ने इस याचिका पर गुरुवार को भी गौर करने से मना कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा, ‘हमारा और अपना समय खराब न करें।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पास कल समय नहीं है। हमारे पास समय नहीं है। हम कोई भी वीडियो नहीं देखना चाहते…।’

सोमवार को क्या हुआ
जून से ही जंतर मंजर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई यानी सोमवार को संसद तक मार्च का ऐलान किया था। इसमें प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। कुछ समय बाद दिल्ली पुलिस और छात्रों के बीच झड़प की खबरें भी सामने आईं। वहीं, इस दौरान कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए हैं। खबर है कि अब तक 6 FIR दर्ज की जा चुकीं हैं।

 सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह आठ बजे तक 186 घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनमें से 89 पुलिसकर्मी थे। पुलिस ने बताया कि 118 पुलिस कर्मी जख्मी हुए हैं।

कॉजपा के प्रवक्ता सौरव दास ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया। वीडियो में भी दिख रहे व्यक्ति के चेहरे पर ऐसी चोटें नजर आ रही हैं जो पैलेट गन से घायल होने पर लगती हैं।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जवाब में ‘एक्स’ पर लिखा, ‘फेक न्यूज अलर्ट।’ पुलिस ने कहा, ‘ऐसी खबरें कि पुलिस बल शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल कर रहे हैं, पूरी तरह से झूठी और भ्रामक हैं।’

सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट में एक व्यक्ति ने दावा किया कि RAF यानी रैपिड ऐक्शन फोर्स ने प्रदर्शनकारियों पर स्टन गन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस दावे को भी खारिज कर दिया। पुलिस ने कहा, ‘ऐसी खबरें कि आरएएफ ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इलेक्ट्रिक स्टन गन का इस्तेमाल किया, पूरी तरह से झूठी और भ्रामक हैं।’

HC ने भी तत्काल सुनवाई से किया इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा कथित अत्यधिक बल प्रयोग के मामले में दायर जनहित याचिका (PIL) पर मंगलवार को तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले की सुनवाई बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा था, ”कोर्ट को इस मामले में मत घसीटिए।”

सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन बंद
दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों को एक बार फिर सुरक्षा कारणों के चलते बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय समेत 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

Rupesh Jha

Recent Posts

Khatu Shyam News: दीपावली से पहले खाटूश्यामजी मंदिर में बड़ा फैसला, साढ़े 19 घंटे बंद रहेंगे पट, जानें दर्शन का नया समय

Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…

18 hours ago

झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…

18 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB जांच के बाद कारण बताओ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब

जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

18 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

21 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

21 hours ago