हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शामलेच गांव के पास सोमवार सुबह भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पांच अवरुद्ध हो गया। बताया जा रहा है कि सोलन बाईपास के नजदीक कालका-शिमला रोड पर सुबह करीब साढ़े सात बजे भूस्खलन हुआ। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है।
सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए। वहीं, स्थानीय पुलिस ने मोटर चालकों को वापस मुड़ने और पुराने बड़ोग मार्ग पर जाने के लिए कहा है। उधर, भूस्खलन स्थल पर खुदाई करने वाले कर्मी पहुंच गए हैं और सफाई तथा सड़क को बहाल करने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही सड़क से मलबा हटा दिया जाएगा।
नई दिल्ली देश में वित्तीय नियमों में रविवार 1 नवंबर से बदले। GST काउंसिल ने…
नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से…
मुंबई मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने वित्त वर्ष 2026-27…
लाल आतंक से मुक्ति के बाद शांति, विश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश…
सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के कार्यक्रम के दौरान सियासी…
सीएम धामी ने किया अनावरण, ध्येय वाक्य होगा ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’; छह नवंबर को राष्ट्रपति…