हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से स्थगित संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर अब हलचल तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस में नए अध्यक्ष और संगठन के पुनर्गठन को लेकर 31 मई को शिमला में एक अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगी। इस बैठक को प्रदेश कांग्रेस के भविष्य के लिए निर्णायक माना जा रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस में पिछले सात महीनों से राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणियां भंग पड़ी हैं। इस वजह से संगठन की कार्यप्रणाली पूरी तरह प्रभावित रही है। कई मंत्री तक इस निष्क्रियता को लेकर खुलेआम असंतोष जता चुके हैं। वर्तमान में प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अकेली पदाधिकारी हैं, लेकिन उनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में उन्हें हटाने की चर्चाएं भी तेज हैं।
कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर छह नामों पर चर्चा चल रही है।
इस बैठक से पहले सह प्रभारी विदित चौधरी लगातार शिमला जिला के विधानसभा क्षेत्रों में नेताओं से फीडबैक ले रहे हैं। वे 22 मई से शिमला में विभिन्न दौरे कर चुके हैं। अब 31 मई को शिमला के पीटरहॉफ में सभी वरिष्ठ नेताओं से रजनी पाटिल वन-टू-वन चर्चा करेंगी ताकि नए अध्यक्ष पर आम सहमति बनाई जा सके।
हाईकमान करेगा प्रदेश अध्यक्ष का चयन
प्रदेश अध्यक्ष का चयन पूरी तरह से कांग्रेस हाईकमान के हाथ में होगा। बैठक का मकसद संभावित नामों पर एक राय बनाना है ताकि आगे संगठन को फिर से सक्रिय किया जा सके। यह भी तय किया गया है कि बैठक के तुरंत बाद जल्द ही प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर नई कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार के भीतर गुटबाजी के कारण संगठनात्मक सुस्ती देखी जा रही है। इस नई नियुक्ति से कांग्रेस एकजुट होकर संगठन को फिर से खड़ा करना चाहती है। देखना होगा कि हाईकमान किस चेहरे को प्रदेश की कमान सौंपता है और वह किस हद तक बिखरे हुए संगठन को एकजुट कर पाने में सफल होता है।
एक्टर और फिल्ममेकर रितेश देशमुख अपनी आने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर चर्चा में…
आप (AAP) और अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका मिला है। राज्यसभा में राघव चड्ढा, संदीप…
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में अपना नया विक्रम VT21…
Gujarat Local Body Election 2026: “लोकतंत्र में भागीदारी हमारा कर्तव्य”: दिलीप संघानी IFFCO के चेयरमैन…
आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को अचानक बड़ा राजनीतिक…
सोना और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी दाम…