Categories: बिजनेस

Hero का दशहरे से पहले धमाका! Xtreme 160R 4V और Xtreme 250R के नए मॉडल लॉन्च

 नई दिल्ली

हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में अपनी दो बाइक्स को अपडेट कर दिया है. हम बात कर रहे हैं हीरो एक्सट्रीम 160आर 4वी (Xtreme 160R 4V) और एक्सट्रीम 250आर (Xtreme 250R) की, जिन्हें कंपनी ने नए फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है. दोनों ही मोटरसाइकिल में राइड बाय वायर थ्रोटल कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और टीएफटी डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

वहीं एक्सट्रीम 160 आर 4वी में नया बॉडीवर्क और एडिशनल सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. वहीं दूसरी तरफ 250आर की बात करें, तो इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज को अपडेट किया गया है और रिवाइज्ड रियर सस्पेंशन मिलता है. आइए जानते हैं इन बाइक्स की खास बातें। 

क्या है बाइक्स में खास?
हीरो एक्सट्रीम 160 आर 4वी (Xtreme 160R 4V) को कंपनी ने पहली बार 2023 में लॉन्च किया था. इस बाइक में हीरो की साइबरशार्प स्टाइलिंग और रिशेप्ड बॉडी पैनल दिया गया है. बाइक में एलईडी हेडलैम्प, एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रोजेक्टर हाई बीम और एच शेप्ड डीआरएल और एच शेप्ड एलईडी टेल लैम्प मिलता है। 

ये बाइक रेड और ब्लैक फ्रंट व्हील रिम फिनिश में मिलेगी. इसमें 163 सीसी का ऑयल कूल्ड फोर वॉल्व इंजन मिलता है, जो 16.9 एचपी की पावर और 14.6 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. हीरो की मानें, तो ये कार 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 4.4 सेकंड में पकड़ लेती है। 

मोटरसाइकिल में टीएफटी डिस्प्ले मिलता है, जो गियर पोजिशन, शिफ्ट एडवाइस, क्रूज कंट्रोल स्टेटस और फ्यूल की जानकारी मिलती है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है, जिसकी मदद से टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्मार्टफोन नोटिफिकेशन को एक्सेस कर सकते हैं। 

कितनी है कीमत?
वहीं एक्सट्रीम 250आर की बात करें, तो इसमें 250सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है. ये इंजन 29.6 एचपी की पावर और 25.3 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये बाइक सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है. ये बाइक कार्बन रेड, कार्बन वॉइट और कार्बन ब्लैक कलर में आएगी। 

इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और बाइक की डिलीवरी 1 नवंबर से शुरू होगी. इन दोनों बाइक्स की बात करें, तो हीरो एक्सट्रीम 160आर 4वी की कीमत 1.27 लाख रुपये एक्स शोरूम है. वहीं एक्सट्रीम 250आर की कीमत 1.98 लाख रुपये एक्स शोरूम है। 

News Desk

Recent Posts

एशियन पैरा गेम्स 2026: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा को मिला सिल्वर; भारत को दोहरी खुशी

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते…

25 minutes ago

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप, AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस से की 5 बड़ी मांगें

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद फिल्म इंडस्ट्री में डर का…

1 hour ago

टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में 4 संदिग्ध पकड़े गए, कोटा से 3 गिरफ्तार

मुंबई / कोटा  एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने…

1 hour ago

भारत के विरोध के बाद जेडी वेंस की सफाई, H-1B वीजा धारकों को ‘बंधुआ मजदूर’ कहने पर जताई गलती

 वाशिंगटन  अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्वीकार किया है कि H-1B वीजा पर काम करने…

1 hour ago

इथियोपिया-इरिट्रिया में युद्ध का खतरा, सीमा पर सेना तैनात; संयुक्त राष्ट्र तक पहुंचा विवाद

अदीस अबाबा अफ्रीका के दो देश युद्ध के कगार पर हैं। इन देशों में जुबानी…

3 hours ago

ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से तेल खरीदने पर भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा 60 दिन टला

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट…

3 hours ago