लेह में हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे के बाद मेजर जनरल ने ली सेल्फी

लद्दाख में लेह के पास तांगस्ते इलाके में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सेना के तीन वरिष्ठ अधिकारी बाल-बाल बच गए। यह घटना 20 मई को हुई थी, जिसकी आधिकारिक पुष्टि अब सामने आई है। हादसे के बाद तीनों अधिकारियों की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

जानकारी के मुताबिक पुराने चीता हेलीकॉप्टर बेड़े का हिस्सा रहे इस हेलीकॉप्टर में एक लेफ्टिनेंट कर्नल, एक मेजर और तीसरी इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सचिन मेहता सवार थे। हेलीकॉप्टर को लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर जनरल उड़ा रहे थे, जबकि मेजर जनरल सचिन मेहता यात्री के रूप में मौजूद थे।

दुर्घटना में तीनों अधिकारियों को चोटें आईं, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी की जान बच गई। हादसे के बाद सामने आई तस्वीर में अधिकारी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर के पास चट्टानों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। कठिन पहाड़ी इलाके और पुराने हेलीकॉप्टर की स्थिति को देखते हुए इसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा।

इस घटना के बाद एक बार फिर पुराने चीता हेलीकॉप्टरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सेना की ओर से दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा तकनीकी खराबी या कठिन मौसम की वजह से हुआ हो सकता है, हालांकि असली कारण जांच के बाद ही साफ होगा।

ये भी पढ़ें:

By admin