Uncategorized

अंपयार से भिड़े हेनरिक क्लासेन, RCB vs SRH मैच में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। शनिवार 28 मार्च को एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को आरसीबी ने जीत लिया लेकिन इस मुकाबले एक बवाल भी हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के विकेट ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।

बताए कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ इस मैच में क्लासेन को थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया, लेकिन इस निर्णय पर सवाल खड़े हुए। हैदराबाद की पारी के 14वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड की पहली गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने लेग साइड में बड़ा शॉट खेला। बाउंड्री के पास खड़े फिल साल्ट ने शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ा, लेकिन कैच लेते समय वह बाउंड्री रोप के बेहद करीब थे और गिरते हुए कुशन (बाउंड्री रोप) से टकराते नजर आए।

इसके बाद मैदान पर मौजूद अंपायर्स ने तुरंत फैसला थर्ड अंपायर के पास भेज दिया। तीसरे अंपायर रोहन पंडित ने रिप्ले देखने के बाद कहा कि उन्हें कुशन में कोई मूवमेंट नहीं दिखा, जिसके आधार पर कैच को क्लीन करार दिया। जिसके बाद बड़े स्क्रीन पर आउट का संकेत दिखाई दिया। तीसरे अंपायर के फैसले से हेनरिक क्लासेन पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे और उन्हें पवेलियन लौटते समय अभिजीत बेंगरी से बहस की।

वहीं, जब रिप्ले में देखा गया तो हेनरिक क्लासेन का संदेह करना वाजिब था। कैच के दौरान फिल साल्ट का शरीर रोप के बेहद करीब था. कुछ एंगल्स में ऐसा लगा कि कुशन से संपर्क हो सकता था, लेकिन निर्णायक सबूत न होने पर आउट दे दिया गया।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago