पहाड़ों पर भारी बारिश से तबाही
राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में मॉनसूनी आफत बरस रही है। दिल्ली में कल जमकर बादल बरसे और आज भी भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, हिमाचल के कुल्लू और शिमला जिले सहित उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल और केरल के वायनाड में बादल फटने की घटना हुई है। वहीं, हिमाचल में बादल फटने से 44 लोग लपाता बताए जा रहे है और 9 लोगों की मौत हो गई।
कुल्लू और मंडी जिले में बादल फटने से एक पावर प्लांट प्रोजेक्ट के कई लोग लापता है। 20 से ज्यादा मकान जमींदोज हो गए है और कई गाड़ियां बह गई। मंडी जिला प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए एयरफोर्स को अलर्ट किया है. मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटे हैं।
वहीं, उत्तराखंड के टिहरी जिले में पहले जमकर भारी बारिश हुई इसके बाद बादल फट गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, केदारनाथ मार्ग पर भी बादल फटा और नेशनल हाईवे का हिस्सा भी ढ़ह गया। वहीं, रामबाड़ा में मंदाकिनी नदी पर स्थित दो पुल बह गई। बता दें कि, इसके अलावा नैनीताल, बागेश्वर और हरिद्वार से भी भयावह तस्वीर सामने आई है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…